फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Trade Show : ओडीओपी-एमएसएमई के लिए गेमचेंजर होगा इंटरनेशनल ट्रेड शो, राष्ट्रपति करेंगीं शुभारंभ

Wed, 20 Sep 2023 07:38 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

पहले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के माध्यम से ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो मार्ट उत्तर प्रदेश की समृद्धि की झलक दिखाने को तैयार है। गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस भव्य आयोजन का शुभारंभ करेंगी। इस आयोजन के माध्यम से 2000 से ज्यादा उत्पादक अपने उत्पादों को देश और दुनिया के उद्यमियों के सामने प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री योगी (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के माध्यम से ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो मार्ट उत्तर प्रदेश की समृद्धि की झलक दिखाने को तैयार है। गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस भव्य आयोजन का शुभारंभ करेंगी। इस आयोजन के माध्यम से 2000 से ज्यादा उत्पादक अपने उत्पादों को देश और दुनिया के उद्यमियों के सामने प्रस्तुत करेंगे। इनमें सबसे बड़ा फोकस एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) होगा। इसके अतिरिक्त हेल्थकेयर, फूड प्रॉसेसिंग, फार्मा, डेयरी,इलेक्ट्रॉनिक्स, ई-कॉमर्स समेत तमाम सेक्टर्स शामिल होंगे। इंटरनेशनल ट्रेड शो में 11 बजे से 3 बजे तक कारोबारियों के लिए रिजर्व रहेगा।दोपहर 3 बजे से लेकर रात 8 बजे तक यह आम पब्लिक के लिए निशुल्क खुला रहेगा।

विज्ञापन


44 श्रेणियों में लगेगी प्रदर्शनी
ट्रेड शो में 44 श्रेणी के तहत प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इनमें ओडीओपी, कृषि व हॉर्टीकल्चर, एनीमल हस्बैंड्री, फिशरीज, डेयरी, एसोसिएशन-फोरम, ऑटोमोबाइल-ईवी-आटो कंपोनेंट्स, बेवरेज इंडस्ट्री, ई कॉमर्स, एफएमसीजी, फूड प्रॉसेसिंग, फर्नीचर, हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट्स एंड टेक्सटाइल, हेल्थकेयर, प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग और रिन्यूबल एनर्जी समेत कई अन्य श्रेणियां शामिल हैं। एक्सपो मार्ट के 13 हॉल में प्रदर्शनी लगाई जाएगी। हॉल-1 में यूपीसीडा/इनवेस्ट यूपी,ऑटोमोबाइल/ईवी/ऑटो कंपोनेंट, फूड प्रॉसेसिंग एंड डेयरी प्रोडक्ट्स, गवर्नमेंट मिशन, इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट, इंफ्रा, इंजीनियरिंग एंड मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री और रिन्यूएबल एनर्जी जैसे अन्य सेक्टर्स को प्रदर्शित किया जाएगा। इसी तरह हॉल-3 में कॉस्मेटिक्स एंड पर्सनल केयर, एफएमसीजी, हेल्थकेयर,स्पोर्ट्स, टॉय सेक्टर और वाटर इंडस्ट्रीज के उत्पादों की प्रदर्शनी होगी। हॉल-5 में 100 से ज्यादा स्टार्टअप और ई कॉमर्स, इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री, हॉल-6 में डिफेंस कॉरिडोर, रीयल एस्टेट, हॉल-7 में फर्नीचर, फार्मास्युटिकल्स, पावर इंडस्ट्री, हॉल-8 में एजुकेशन, फाइनेंशियल सर्विसेज, हॉल-9 में ओडीओपी (400 से ज्यादा पार्टिसिपेंट्स), टेक्सटाइल्स, हैंडीक्राफ्टस, लेदर, हॉल-10 में एमएसएमई, हॉल-11 में फूड प्रॉसेसिंग एंड डेयरी प्रोडक्ट्स, हॉल-12 में इवेंट मैनेजमेंट, लेदर, प्रेस-मीडिया और प्रिंटिंग इंडस्ट्री जैसे सेक्टर्स को स्टॉल होंगे। हॉल 14-15 हॉल्स ऑफ एक्सपर्ट एक्सीलेंस होगा जहां 600 से अधिक एक्सपोर्टर्स और रेडीमेड गारमेंट्स, हैंडीक्राफ्ट, हैंडलूम्स, कारपेट्स व स्पोर्ट्स को कवर किया जाएगा।

एक से बढ़कर एक सत्र
गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शाम को 4 बजे से 5.15 बजे तक शो का शुभारंभ करेंगी। इसमें सिर्फ आमंत्रित लोग ही शामिल होंगे। दूसरे दिन सुबह इनवेस्ट यूपी, यूपीसीडा, जीनीडा, यीडा और नोएडा अथॉरिटी के सत्र चलेंगे। दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्टर्स ऑर्गनाइजेशन और इरडा का सत्र होगा। तीसरे दिन एकेटीयू, शारदा विवि, गौतमबुद्ध और शिव नादर यूनिवर्सिटी के सत्र होंगे। इसी दिन लॉजिस्टिक्स, सप्लाई चेन और टाइम मैनेजमेंट (मुंबई डिब्बावाला) का सत्र होगा। चौथे दिन यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन , एनआईएफटी रायबरेली और खादी विभाग का फैशन शो होगा। अंतिम दिन यानी 25 सितंबर को अवार्ड समारोह होगा।
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी मचेगी धूम
इंटरनेशनल ट्रेड शो में रोजाना शाम संगीत की धूम मचेगी। पहले दिन जुगलबंदी और सूफी गायन होगा। दूसरे दिन रिद्धम रासरंग, सुगम संगीत, ''अनुनाद'' द म्यूजिकल बैंड की प्रस्तुति होगी। तीसरे दिन राम गान, लोक गायन और श्री राधा माधव बैलेट डांस होगा। चौथे दिन रामायण पर आधारित कथक डांस ड्रामा होगा। अंतिम दिन शिव तांडव और सिंगिंग परफॉर्मेंस का आयोजन किया जाएगा।

इंटरनेशनल ट्रेड शो प्रदेश की छोटी इकाइयों, एक जिला एक उत्पाद, खादी, हथकरघा के लिए ग्लोबल प्लेटफार्म देगा। पहली बार प्रदेश में ही 100 देशों के ग्राहक यूपी की कला और कौशल का दीदार करेंगे। उनके लिए निर्यात के लिए बड़े अवसर खुलेंगे। उनकी न केवल ग्लोबल ब्रांडिंग होगी बल्कि हजारों करोड़ के आर्डर के रास्ते खुलेंगे। -राकेश सचान, एमएसएमई मंत्री

इंटरनेशनल ट्रेड शो में आकर्षण का केंद्र होंगे प्रदेश के स्टार्टअप
नोएडा में 21 से 25 सितंबर तक होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में प्रदेश के स्टार्टअप लोगों व निवेशकों के आकर्षण का केंद्र होंगे। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के इनोवेशन हब की ओर से प्रदेश के सरकारी व प्राइवेट इंजीनियरिंग संस्थानों के अच्छे उत्पादों को यहां प्रदर्शित किया जाएगा। इनको अच्छे निवेशक भी मिल सकते हैं।

इनोवेशन हब की ओर से ट्रेड शो में लगाए गए स्टॉल में ई-बाइक, ई-चार्जिंग स्टेशन, स्मार्ट लाइट, स्क्रैप से किए जाने वाले डेकोरेशन, रोबोटिक ड्रोन, सोलर सिस्टम प्रेजेंटेशन आदि को शामिल किया गया है। खास यह कि इस ट्रेड शो में इनोवेशन हब की ओर से लगभग 50 स्टार्टअप-इनोवेशन का प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें अधिकतर उत्पाद आधारित चीजों को शामिल किया गया है।

इनोवेशन हब के एसोसिएट डीन डॉ. अनुज शर्मा ने बताया कि ज्यादातर उत्पाद आधारित चीजों को प्रस्तुत करने का उद्देश्य यह है कि इनमें निवेशक अपना निवेश कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि इन उत्पादों में सरकारी संस्थानों के साथ-साथ प्राइवेट कॉलेजों के इनोवेशन को भी शामिल किया गया है। आज की जरूरत को ध्यान में रखते हुए ई-बाइक, ई-चार्जिंग सिस्टम, स्क्रैप व वेस्ट मैटेरियल से तैयार होने वाले उत्पाद व पार्क की सजावट से जुड़ी चीजों को शामिल किया गया है।

इसके साथ ही ओडीओपी उत्पाद, जीआई-टैग उत्पाद और उत्तर प्रदेश में बने कई अन्य उत्पादों का प्रदर्शन भी करेंगे। यह लोगों को आकर्षित करने का काम करेंगे। इसी तरह ट्रेड शो में आने वाले युवाओं को ध्यान में रखते हुए सोलर सिस्टम प्रोजेक्शन की भी व्यवस्था की गई है। इसमें हम उन्हें सूर्य, पृथ्वी आदि की जानकारी देते हुए सोलर सिस्टम के फायदों से अवगत कराते हुए उन्हें इसकी तरफ आकर्षित करने का काम करेंगे।

ताकि युवाओं को सोलर के फायदों के प्रति आकर्षित किया जा सके। हमारी प्रदर्शनी उद्घाटन के साथ ही पांच दिन आम लोगों के लिए खुली रहेगी। कार्यक्रम के दूसरे दिन इनोवेशन हब नॉलेज सेशन में शामिल होगा, इसमें प्रदेश में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए की जा रही पहल की जानकारी देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें