लंबे समय बाद लगातार तीन दिनों तक नगर में साहित्य और सृजन का संसार सजेगा।
हिंदी-उर्दू साहित्य अवार्ड कमेटी की ओर से 21 जून से 25वें अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक सम्मेलन की शुरुआत होने जा रही है।
गोमतीनगर के संत गाडगे प्रेक्षागृह में होने वाले इस आयोजन का पहला दिन गजलों और उनके सफर के नाम रहेगा। समारोह में साहित्यकार और आलोचक डॉ. नामवर सिंह भी शिरकत करेंगे।
पहले दिन उद्घाटन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कर सकते हैं। संस्था के सचिव अतहर नबी ने मंगलवार को बताया कि 21, 22, 23 जून तक चलने वाला ये साहित्यिक सम्मेलन कवि हरिवंश राय बच्चन और उर्दू के मशहूर शायर मजरूह सुल्तानपुरी को समर्पित रहेगा।
संगोष्ठी सत्र सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा, जबकि शाम को सांस्कृतिक संध्या का सत्र शाम 6:30 बजे से शुरू होगा। ग्रामीण विकास मंत्री अरविंद सिंह गोप, वन मंत्री फरीद किदवई विशिष्ट अतिथि रहेंगे।