फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी

Thu, 04 Jun 2015 11:37 AM IST
ऋषि मिश्र/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को लेकर 22 साल बाद बुधवार को उम्मीद जगी। लखनऊ विकास प्राधिकरण प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप पर जिस अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम और खेल परिसर का निर्माण गोमतीनगर विस्तार में करवा रहा है, उसमें क्रिकेट मैच कराने के लिए यूपी क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने सैद्धांतिक सहमति दे दी है।
विज्ञापन


अब भविष्य में बीसीसीआई द्वारा आयोजित क्रिकेट मुकाबले इस मैदान पर हो सकेंगे। इसकी शुरुआत इंडियन प्रीमियर लीग के मैचों से होगी। मगर स्टेडियम निर्माण में लेटलतीफी के चलते यहां 2016 में आईपीएल मैच कराने का दावा फेल साबित हो गया है।

खुद एलडीए उपाध्यक्ष ने कहा कि दिसंबर 2016 तक इस स्टेडियम का निर्माण कार्य पूरा हो सकेगा। ऐसे में 2017 से पहले मैच होने की कोई उम्मीद नहीं है।

राजधानी में आखिरी बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट 1993 में केडी सिंह बाबू स्टेडियम में हुआ था। तब भारत व श्रीलंका के बीच टेस्ट मैच खेला गया था। यहां तक कि रणजी ट्राफी के मैच भी अब बीबीडी कॉलेज के अखिलेश दास स्टेडियम में होते हैं।
विज्ञापन

तो लखनऊ में हो सकते हैं आईपीएल मैच

इकाना ने पहले दावा किया था कि 2016 में आईपीएल मैच लखनऊ में हो सकेंगे लेकिन स्टेडियम निर्माण की रफ्तार धीमी है।

दिसंबर 2016 से पहले किसी भी हाल में निर्माण पूरा होने की उम्मीद नहीं है। ऐसे में 2017 से पहले यहां अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संभव नहीं हो सकेगा।

सूत्रों के मुताबिक फिलहाल यूपीसीए केवल कानपुर में ही टेस्ट और अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच कराएगा।

लखनऊ में आईपीएल, रणजी ट्राफी, चैलेंजर ट्राफी, मुश्ताक अहमद घरेलू ट्वेंटी-20 सीरीज, कॉरपोरेट कप, अंडर-19 और महिला अंतरराष्ट्रीय मुकाबले ही करवाए जाएंगे। इसके बाद ही में लखनऊ में टेस्ट और वनडे का नंबर आ सकेगा।

वहीं राजीव शुक्ला ने कहा कि अगर अक्तूबर 2016 से पहले लखनऊ में स्टेडियम तैयार हो जाएगा तो यहां आईपीएल मैच कराए जा सकते हैं। कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में लाइट लग जाए तो वहां ट्वंटी-ट्वंटी मैच कराए जा सकते हैं।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय स्वीमिंग पूल भी बनेगा : सीएम

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि आने वाले समय में सबसे बेहतर खेल सुविधाएं उत्तर प्रदेश में होंगी।

सैफई के साथ लखनऊ में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्वीमिंग पूल बनेगा। कानपुर और लखनऊ में हर फार्मेट के इंटरनेशनल क्रिकेट मैच हो सकेंगे।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच कराने के लिए दो अनुबंध पत्रों पर हस्ताक्षर के मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रीन पार्क का जितना पुराना इतिहास है, उसे उतने मैच नहीं मिल पाए।

प्रदेश सरकार से करार के बाद अब यूपीसीए जितने चाहे इंटरनेशनल मैच कराए। सरकार इसमें पूरा सहयोग करेगी। उन्होंने कहा, अंतर्राष्ट्रीय मैचों के लिए एमओयू में लखनऊ को भी शामिल किया गया है।

केडी सिंह बाबू स्टेडियम में पहले कुछ मैच हुए हैं लेकिन अब यह स्टेडियम इंटरनेशनल स्टैंडर्ड को पूरा नहीं कर पाता। उन्होंने कहा कि क्रिकेट की लोकप्रियता लगातार बढ रही है। स्कूली बच्चे तो क्लास छोड़कर टेनिल बाल से क्रिकेट खेलने चले जाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें