फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्टाइपेंड बढ़वाने के लिए इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन, गेट किया बंद

विज्ञापन
प्रदर्शन करते इंटर्न।
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर स्थित राजकीय नेशनल होम्योपैथिक कॉलेज के इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को कॉलेज का मुख्य गेट बंद कर दिया। इलाज के लिए पहुंचे मरीज अंदर तक नहीं घुस पाए। इससे दूरदराज से आए सैकड़ों मरीजों को बिना इलाज लौटना पड़ा। होम्योपैथिक कॉलेज में प्रतिदिन 1,200 से अधिक मरीज ओपीडी में आते हैं।
विज्ञापन

इंटर्न डॉक्टरों ने कॉलेज के मुख्य प्रवेश द्वार पर कब्जा कर शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों के रवैये को गैरजिम्मेदाराना बताते हुए तत्काल स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग की। उनका कहना था कि आयुष विभाग के इंटर्न डॉक्टरों को महज 7,500 रुपये मासिक स्टाइपेंड मिल रहा है। इसे 25 हजार रुपये किया जाए।
आंदोलन का असर मरीजों तक ही सीमित नहीं था। कॉलेज के चिकित्सा शिक्षकों को भी मुख्य गेट से प्रवेश नहीं दिया गया। इससे अफरातफरी की स्थिति बन गई। कई शिक्षक किसी तरह कॉलेज के पीछे स्थित गेट से अंदर पहुंचे। मुख्य गेट बंद होने से अस्पताल आने वाले मरीजों और तीमारदारों को परेशानी झेलनी पड़ी। दोपहर करीब दो बजे तक प्रदर्शन चला। इसके बाद अफसरों के समझाने के बाद प्रदर्शनकारी माने। इंटर्न डॉक्टरों का कहना है कि कम स्टाइपेंड में काम करना मुश्किल है। मांग पूरी न होने पर फिर आंदोलन करने की चेतावनी दी।

प्रदर्शन करते इंटर्न।

प्रदर्शन करते इंटर्न।

प्रदर्शन करते इंटर्न।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें