लखनऊ। आंधी-पानी के चलते कांशीराम कॉलोनी में हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिरने से कुछ हिस्से की गुल हुई बिजली रात करीब 11 तक चालू नहीं हुई तो कॉलोनी के लोगों ने रात 10:15 बजे उपकेंद्र का घेराव कर दिया। कर्मचारियों ने प्रदर्शनकारियों के उपकेंद्र में घुसने की आशंका को देखते हुए अंदर से ही गेट पर ताला जड़ दिया।
विज्ञापन
हालांकि, जिस जगह पेड़ गिरा था, उसकी हाईटेंशन लाइन के टूटे तार को सही करने के लिए कर्मचारियों की टीम देर रात तक डटी रही। पेड़ काफी बड़ा होने के कारण बिजली चालू होने में समय लगा। प्रदर्शनकारी रात करीब 12 बजे के बाद तक उपकेंद्र पर खड़े होकर हंगामा करते रहे।