फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: इंटर की छात्रा से छेड़छाड़, घरवालों को धमकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। विकासनगर निवासी इंटर की छात्रा से इलाके में रहने वाले मनोज पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। आरोपी, उसके पिता और दो परिचितों पर छात्रा के घरवालों को धमकाने का भी आरोप है। विकासनगर पुलिस ने चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि स्कूल आते-जाते समय मनोज आए दिन उसे रास्ते में रोककर छेड़छाड़ करता है। अभद्र तरीके से छूने की कोशिश करता है। कुछ दिन पहले भी उसने छेड़छाड़ की। पीड़िता ने माता-पिता को इसकी जानकारी दी। आरोप है जब वे मनोज के घर उसके पिता सुरेश से शिकायत करने पहुंचे तो उन्होंने व परिचित सरवन और राजन ने हत्या की धमकी दी। आरोपी के साथी किन्नरों ने भी गालीगलौज किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी की हरकत से उसे स्कूल जाने में डर लगता है। आरोपी उसके भाई को भी कई बार पीटने की कोशिश कर चुके हैं। इंस्पेक्टर विनोद कुमार तिवारी के मुताबिक आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें