लखनऊ। दिव्यांगजनों के बनाए बेकरी उत्पादों, हस्तशिल्प व कलाकृतियों ने प्रदर्शनी की रौनक में चार चांद लगा दिए। दिव्यांगजनों के ऐसे सशक्तीकरण का परिचय शुक्रवार को इरिटम में देखने को मिला। जहां इरिटम व दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से पर्पल फेस्ट का आयोजन किया गया था।
भारतीय रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान (इरिटम) में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के सहयोग से दिव्यांगजनों के समावेश, सम्मान व सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए पर्पल फेस्ट हुआ। इसका उद्देश्य दिव्यांगजनों के कौशल, रचनात्मकता व उद्यमिता को प्रोत्साहित करना रहा। मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि बैंगनी रंग समानता, आत्मविश्वास व गरिमा का प्रतीक है। जोर दिया कि सहायक उपकरणों को दान के बजाय सशक्तीकरण के साधन के रूप में देखा जाना चाहिए।
इरिटम के महानिदेशक रंजन प्रकाश ठाकुर ने कहा कि यह फेस्ट भारतीय रेलवे की समावेशिता और सशक्तीकरण के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कार्यक्रम में दिव्यांग कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। वी आर वन ग्रुप का नृत्य, उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे के कलाकारों की संगीतमय प्रस्तुतियां एवं डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय और द शाइनिंग स्टार ग्रुप के छात्रों ने गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में दिव्यांगजन उद्यमियों व गैर सरकारी संगठनों ने 11 स्टॉल लगाए थे। इस दौरान अपर महानिदेशक संजय त्रिपाठी मौजूद रहे।
दिव्यांगजनों के बनाए बेकरी उत्पादों, हस्तशिल्प व कलाकृतियों ने प्रदर्शनी की रौनक में चार चांद ल