फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जेईई मेन में फेल हुए इंटर के छात्र ने दी जान

Wed, 18 Feb 2026 02:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। जेईई मेन में फेल होने से आहत इंटर के छात्र उज्ज्वल शुक्ला (19) ने बाजारखाला के चित्ताखेड़ा स्थित किराये के मकान में फंदा लगाकर जान दे दी। मंगलवार को उज्ज्वल का बोर्ड की परीक्षा का पहला पेपर भी होना था।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर बाजारखाला बृजेश सिंह ने बताया कि मूल रूप से रायबरेली के गुरुबक्शगंज कृष्णपुर ताला निवासी उज्जवल, चित्ताखंड़ा में दो अन्य युवकों के साथ रहकर जेईई की तैयारी के साथ इंटर की पढ़ाई भी कर रहा था। उसके साथ रहने वाले दोनों युवक अपने घर गए हुए थे। पिता आशुतोष शुक्ला ने बताया कि सोमवार को जेईई मेन का रिजल्ट आना था। शाम करीब सात बजे उज्ज्वल से उनकी आखिरी बातचीत हुई थी। उसने बताया था कि रिजल्ट की वेबसाइट डाउन चल रही है। इसके बाद संपर्क न होने पर पिता ने मकान मालिक से बात की। रात करीब नौ बजे मकान मालिक ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद पाया और आवाज लगाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला।
मकान मालिक की सूचना पर पहुंची बाजारखाला पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो उज्ज्वल का शव मफलर के सहारे पंखे की रॉड से लटका मिला। इंस्पेक्टर बाजारखाला ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों ने भी कोई आरोप नहीं लगाया है। शुरू में परिजन पोस्टमॉर्टम कराने के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन पुलिस के समझाने पर शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। इसके बाद परिजन शव को गांव ले गए। उज्ज्वल के परिवार में पिता, मां रश्मि और बड़ा भाई दीप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें