फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ से चलेंगी अंतरराज्यीय बसें, मांगी अनुमति

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। 
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम जल्द ही लखनऊ से छत्तीसगढ़, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब आदि जगहों के लिए बसें चलाएगा। अंतरराज्यीय बस सेवाओं को विस्तार देने के लिए परिवहन मंत्री ने इन राज्यों की सरकारों को पत्र लिखकर बस संचालन के लिए आवश्यक अनुमति और समन्वय मांगा है।
विज्ञापन

निगम अधिकारियों ने बताया कि इन राज्यों में बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोग पढ़ाई, रोजगार, व्यवसाय आदि के लिए रहते हैं और पर्यटक भी सफर करते हैं। ऐसे में लखनऊ से सीधे इन राज्यों के लिए बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को काफी राहत हो जाएगी तथा आवागमन अधिक आसान हो सकेगा। निगम की आय में भी वृद्धि होगी। अधिकारियों बताया कि संबंधित राज्यों से अनुमति मिलने के बाद बसों के रूट, समय सारिणी और किराए की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें