फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कंटेनर में छिपाकर ला रहे थे 1.83 करोड़ का गांजा

Thu, 19 Mar 2026 02:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
विज्ञापन
लखनऊ। यूपी एसटीएफ ने बुधवार को मोहनलालगंज इलाके से गांजा तस्करी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 1.83 करोड़ रुपये कीमत का 733 किलो गांजा बरामद हुआ है। यह गांजा ओडिशा और आंध्र प्रदेश से लाकर यूपी व बिहार में बेचा जाना था।
विज्ञापन

एसटीएफ के एडिशनल एसपी विशाल विक्रम सिंह के मुताबिक, बुधवार को सूचना मिली कि ओडिशा और आंध्र प्रदश से कंटेनर में गांजा छिपाकर लाया जा रहा है। इसे उत्तर प्रदेश और बिहार के शहरों में पहुंचाया जाना था। टीम ने मोहनलालगंज स्थित बिंदुवा के पास कंटेनर को रोका। तलाशी लेने पर उसमें 733 किलो गांजा छिपा मिला। कंटेनर सवार दो लोगों बांदा लाला भईया का अखाड़ा निवासी विनोद कुशवाहा और हमीरपुर विवार निवासी जितेंद्र शिव हरे को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं।

सस्ते दाम में खरीदकर यूपी व बिहार में महंगे दाम में बेचते हैं
एएसपी के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि वे ओडिशा और आंध्र प्रदेश से सस्ता गांजा खरीदते थे। गिरोह के सरगना की मदद से इसे महंगे दाम पर बेचकर मुनाफा कमाया जाता था। यह गांजा मध्य प्रदेश के रास्ते उत्तर प्रदेश लाया जाता था। आरोपियों के मोबाइल फोन से गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी मिली है। मोहनलालगंज थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें