कंप्यूटिंग तकनीक को निर्मित करने वाली कंपनी इंटेल अब पेंटियम प्रोसेसर ए-1018 तकनीक युक्त नया सीपीयू लाई है।
इसका मुख्य उद्देश्य देश में डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देना है।
इस नई तकनीक युक्त सीपीयू के माध्यम से एक संपूर्ण शिक्षा समाधान प्रस्तुत किया जा सकेगा।
यह जानकारी बुधवार को सीपीयू की लॉचिंग के मौके पर इंटेल इंडिया के दक्षिण एशियाई कारोबार से जुड़े बिक्री निदेशक आनंद रामामूर्ति ने दी।
रामामूर्ति ने बताया कि यूपी में युवाओं के बीच ई-साक्षरता को तेज करने की राज्य सरकार की कोशिशों को देखते हुए इंटेल इंडिया अब डिजिटल साक्षरता को विस्तार व बढ़ावा देने की कवायद में जुटा है।
पढ़ें-मर्सिडीज ने यहां से शुरू की इंटरनेशनल डीलरशिप
इसका उद्देश्य 2020 तक हर घर में कम से कम एक व्यक्ति को डिजिटल साक्षर बनाने का है।
इस सीपीयू के उपयोग से शैक्षणिक विषय सामग्री को पहली बार कंप्यूटर इस्तेमाल करने वाले लोगों तक पहुंचाने का है।
इसलिए इसमें एक साथ छह क्षेत्रीय भाषाओं में से किसी एक का विकल्प चुनने की सुविधा भी मुहैया कराई गई है। इंटेल इससे पूर्व डिजिटल कंटेंट रिपॉजिटरी भी प्रस्तुत कर चुका है।
यह कंटेट यूपी सरकार द्वारा बांटे जाने वाले 15 लाख लैपटॉप पर लोड किया गया। इससे विद्यार्थियों को डिजिटल साक्षर बनाने में अहम मदद मिली है।