फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘ई-यूपी’ में निवेशक तलाशेंगे आईटी सिटी की संभावनाएं

Fri, 29 Nov 2013 01:02 AM IST
महेंद्र तिवारी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिवसीय ‘ई-यूपी’ शो शुक्रवार को शुरू हो रहा है।
विज्ञापन


इसमें तमाम आईटी कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा 40 कंपनियों के नेशनल हेड, केंद्र व राज्य सरकारों के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और उद्यमी शामिल हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इस शो का उद्घाटन करेंगे।

स्टेट सर्विस डिलेवरी गेट-वे से आठ विभागों की 26 सेवाएं देने में सबसे अच्छे प्रयास के लिए गाजीपुर के पूर्व डीएम प्रभुनाथ सिंह व मौजूदा डीएम चंद्रपाल सिंह को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


साथ ही प्रदेश के तीन जोन में अलग-अलग सर्वाधिक प्रमाणपत्र जारी करने वाले जन सेवा केंद्रों के एक-एक प्रतिनिधि (विलेज लेवल इंटरप्रिन्योर) सम्मानित किए जाएंगे।

पढ़ें-7 को तय होगा आईटी सिटी का खाका

प्रदेश सरकार इस शो से जन सामान्य की सुविधाओं के लिए शुरू किए गए प्रयोगों को बताकर जहां आईटी क्षेत्र में निखरते यूपी की तस्वीर दिखाएगी वहीं आईटी सिटी व आईटी पार्क जैसे प्रोजेक्ट से जुड़ी संभावनाएं दिखाकर निवेशकों को लुभाएगी।

प्रमुख सचिव आईटी जीवेश नंदन ने बताया कि प्रदेश सरकार ने सूबे में आईटी इंडस्ट्री के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकास को लेकर अनेक कदम उठाए हैं।

जन सेवा केंद्र, लोकवाणी, ई-सुविधा केंद्र, ई-डिस्ट्रिक्ट व ई-गवर्नेंस प्लान के जरिये जहां आमजन की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है, वहीं प्रदेश की प्रस्तावित आईटी सिटी व आईटी पार्क में आईटी कंपनियों के निवेश के बेहतर मौके हैं।

इस शो के जरिये निवेशकों को यह बताया जाएगा कि आईटी कंपनियों के लिए यूपी एक बेहतरीन निवेश स्थल है। यूपी दूसरे सिलिकॉन वैली के रूप में पहचान बनाने की क्षमता रखता है।

उन्होंने बताया कि निवेशकों की सुविधा के लिए सरकार पालिसी इम्पलीमेंटेशन यूनिट (पीआईयू) की स्थापना करने जा रही है। यहां एक ही स्थान पर कंपनियों को सारे समाधान मिलेंगे।
विज्ञापन


लखनऊ व आगरा आईटी सिटी तथा प्रदेश के प्रमुख नगरों में आईटी पार्क की स्थापना पर विचार-विमर्श होगा।

केंद्र व राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। इस मौके पर विशेष सचिव जीएस नवीन कुमार व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

नामी कंपनियों का रहेगा जमावड़ा
इस कार्यक्रम में एचपी, इंटेल, माइक्रोसाफ्ट, नासकॉम, आईबीएम, अर्नेस्ट एंड यंग, सिस्को, रीको, सैमसंग एएमडी, केपीएमजी, टाटा रियल्टी इन्फ्रास्ट्रक्चर, मेट्रो सेल, रैडविन, ग्लोबल हेल्थकेयर, डियोलाइट टच टोमात्शु, सैप, हनीवेल, इन्स्प्रा, ऐरे नेटवर्क्स आदि कंपनियों के करीब 40 नेशनल हेड पहुंच रहे हैं।

इनके अलावा सचिव आईटी भारत सरकार व आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, जम्मू कश्मीर के अधिकारी भी शामिल होंगे। ये तीनों राज्य इस आयोजन में साझीदार भी हैं।

मुख्य सचिव जावेद उस्मानी, कई प्रमुख सचिव व वरिष्ठ अधिकारी शो केविभिन्न सत्रों को संबोधित करेंगे।

लखनऊ की अन्य खबरों के लिए देखें यहां
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें