फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राष्ट्रीय कार्यक्रमों में फिसड्डी छह डॉक्टरों के वेतन रोकने के निर्देश

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। जिले में राष्ट्रीय कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में संतोषजनक प्रगति न होने पर डीएम ने छह सीएचसी प्रभारियों के वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। इसमें तीन शहरी और तीन ग्रामीण क्षेत्र की सीएचसी प्रभारी हैं। यह फैसला बीते दिनों हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में लिया गया है।
विज्ञापन

राजधानी में 20 सीएचसी हैं। इनमें से शहर के इंदिरानगर, ऐशबाग, कैसरबाग की रेडक्रॉस सीएचसी और ग्रामीण की इंटौजा, मलिहाबाद, चिनहट सीएचसी के प्रभारी राष्ट्रीय कार्यक्रम टीकाकरण, आभा आईडी समेत अन्य कार्यक्रम के लक्ष्य को पूरा नहीं कर पाए थे। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि इन प्रभारियों का वेतन तब तक जारी नहीं किया जाएगा, जब तक वे अपने-अपने केंद्रों पर कार्यक्रमों का संतोषजनक लक्ष्य प्राप्त नहीं कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें