फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: निजी अस्पताल के संचालन पर रोक लगाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मरीज के इलाज में लापरवाही के मामले में दोषी पाए गए अपर निदेशक ने सीएमओ को तेलीबाग स्थित निजी अस्पताल के संचालन पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ ने इसका लाइसेंस निरस्त करने के साथ संचालन न होने की रिपोर्ट भेजी थी, जबकि अस्पताल चल रहा था।
विज्ञापन

यूरिन में खून आने की शिकायत पर परिजनों ने आलमबाग के कृष्णापल्ली निवासी सौरभ मिश्रा को बीते वर्ष निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां गलत कैथेटर डाल दिए जाने से पेशाब संबंधी दिक्कत बढ़ गई थी। मरीज को दोबारा केजीएमयू में ऑपरेशन कराना पड़ा।

पीड़ित ने सीएमओ ऑफिस में इसकी शिकायत की थी। जांच में आरोप सही मिलने पर अस्पताल का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया था। इसके बाद भी अस्पताल चल रहा था। पीड़ित ने अपर निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता से इसकी शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने सीएमओ को पत्र भेजकर अस्पताल के संचालन पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। अस्पताल का संचालन मिला तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें