फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नहर मार्ग की मरम्मत, अतिक्रमण से बचाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। शारदा नहर की लखनऊ शाखा पर ग्राम सरोसा भरोसा में सिंचाई विभाग की ओर से बनाए गए कैटल घाट व रिटेनिंग वॉल का डीएम विशाख जी ने बुधवार को निरीक्षण किया।
विज्ञापन




मोहन रोड पुल के दोनों ओर हुए निर्माण पर विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया कि 120 मीटर लंबे आरसीसी कैटल घाट व 800 मीटर लंबाई में रिटेनिंग वॉल का काम कराया जा रहा है। 98 प्रतिशत काम पूरा हो गया है।

डीएम ने नहर मार्ग की मरम्मत कराने व नहर की खाली जमीन को अतिक्रमण से बचाने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने सरोजनीनगर तहसील की खजाना मार्केट, आशियाना, ट्रांसपोर्ट नगर, ओमेक्स सिटी समेत किला मोहम्मदी नगर ड्रेन का निरीक्षण किया। परियोजना प्रबंधक सीएनडीएस ने बताया कि जहां ड्रेन कच्ची है, वहां रिमॉडलिंग का काम होगा। अधिशासी अभियंता मुकेश कुमार वैश्य, सहायक अभियंता धनंजय तिवारी, सीएनडीएस के परियोजना प्रबंधक संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें