फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रौब झाड़ने पर दरोगा को किया निलंबित

Sat, 30 Nov 2024 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
रायबरेली में शुक्रवार को डीह थाना क्षेत्र के इमली तिराहा पर दरोगा और बजरंगदल के कार्यकर्ता से ह
विज्ञापन
डीह (रायबरेली)। सिपाही और एक युवक की बाइकें शुक्रवार की दोपहर टकरा गईं। इसमें दोनों घायल हो गए। आरोप है कि सूचना पर पहुंचे थाने के दरोगा ने युवक को वर्दी का रौब दिखाया। वहीं, इसी दौरान बजरंग दल कार्यकर्ता की ओर से घटना का वीडियो बनाने पर उनके साथ मारपीट की। घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों में आक्रोश बढ़ गया। इसका वीडियो भी वायरल हो गया। मामला को तूल पकड़ता देख एसपी ने दरोगा को निलंबित कर दिया है। साथ ही जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीह-रायबरेली मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर इमली तिराहे के पास बाइक से जा रहे सिपाही उपेंद्र यादव ने अचानक टेकारी की तरफ वाहन को मोड़ दिया। इसी दौरान बाइक से आ रहे मटिहा निवासी अनुज कुमार सिपाही की बाइक से टकरा गए। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मामले की सूचना डीह थाने में दी गई। जिसपर दरोगा हिमांशु मलिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आरोप है कि दरोगा ने सिपाही से बात की और बाइक सवार अनुज को घटना के लिए दोषी बताया। वे युवक को वर्दी की हनक दिखाने लगे।
इसी दौरान वहां से गुजर रहे बजरंग दल के जिला सुरक्षा प्रमुख रोहित द्विवेदी घटना स्थल पर रुक गए और दरोगा हिमांशु मलिक की हरकत का वीडियो बनाने लगे। इसपर दरोगा नाराज होकर रोहित से विवाद करने लगे। आरोप है कि दरोगा ने रोहित के साथ हाथापाई कर मारपीट की। यही नहीं, रोहित को जबरन पुलिस वाहन में खींचकर बैठाने लगे। यह देख ग्रामीणों की भीड़ भी एकत्र हो गई। भीड़ ने दरोगा का विरोध करना शुरू किया तो उन्हें रोहित को छोड़ना पड़ा। इसके बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी डीह भेजा गया।
विज्ञापन

वहीं, थोड़ी देर बाद घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इससे मामले की जानकारी होने पर हिंदू संगठन आक्रोशित हो गए। उधर सोशल मीडिया पर दरोगा की हरकत का वीडियो वायरल होने और मामले को तूल पकड़ता देख देख एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दरोगा हिमांशु मलिक को निलंबित कर दिया, साथ ही जांच के निर्देश दिए।

दरोगा का विवादों से है पुराना नाता
रायबरेली। दरोगा हिमांशु मलिक का विवादों से पुराना नाता रहा है। इससे पहले तक हिमांशु मलिक घुरवारा चौकी इंचार्ज थे। 29 अक्तूबर को दो पक्षों के विवाद में घुरवारा चौकी के भीतर सेवानिवृत्त फौजी इंदल सिंह के साथ हिमांशु मलिक का विवाद हुआ था। आरोप है कि हिमांशु मलिक और साथी पुलिसकर्मियों ने सेवानिवृत्त फौजी को चौकी के अंदर थर्ड डिग्री टॉर्चर किया था। कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा व सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर मामले को लेकर पोस्ट डालकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए थे। मामला इतना बढ़ गया था कि लखनऊ में पुलिस के उच्चाधिकारियों को जवाब देते नहीं बन रहा था। वहीं, घुरवारा चौकी से पहले हिमांशु मिल एरिया थाने में तैनात थे। यहां पर एक महिला के साथ थाने में मारपीट की गई थी। इस मामले में भी पुलिस के अधिकारियों को डैमेज कंट्रोल के लिए आगे आना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें