फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटलों में अग्निकांड के बाद अब नर्सिंग होम समेत इन जगहों की भी होगी जांच, पांच बिंदुओं पर रहेगा फोकस

Fri, 22 Jun 2018 02:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन

चारबाग इलाके में दो होटलों में अग्निकांड के बाद राजधानी में ऐसे बार, रेस्टोरेंट और नर्सिंग होम की भी सघन जांच शुक्रवार से शुरू होगी जहां सुरक्षा मानकों को ताक पर रखा जा रहा है। इस दौरान जो टीम नर्सिंग होम से जुड़े सुरक्षा मानकों की जांच करने जाएगी उसमें सीएमओ स्तर से नामित एक डिप्टी सीएमओ को भी शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन


गंभीर लापरवाही मिलने पर सीधे तालाबंदी की कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में एडीएम सिटी पूर्वी ने जांच के लिए गठित टीम के साथ बैठक की। एडीएम सिटी पूर्वी जितेंद्र मोहन सिंह ने बताया कि जांच कार्य को समयबद्ध स्तर पर पूरा कराने के लिए डीएम के निर्देश पर तीन अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है।

जांच के दौरान संबंधित प्रतिष्ठान से जुड़े फायर सेफ्टी एनओसी, भवन के भू उपयोग व निर्माण नक्शे, बिजली लोड के साथ नगर निगम स्तर से मिलने वाली एनओसी से जुड़े दस्तावेजों की सघन जांच होगी। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि नर्सिंग होम की जांच के दौरान गठित टीम में एक डिप्टी सीएमओ स्तर के डॉक्टर को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


एडीएम सिटी पूर्वी ने बताया कि गुरुवार को होटल रेस्टोरेंट संचालन से जुड़े कारोबारियों ने भी मुलाकात कर जांच में पूरा सहयोग दिए जाने का भरोसा दिलाया। कारोबारियों की मांग के दृष्टिगत ही मामलू कागजी स्तर की खामी  मसलन किसी एनओसी की मियाद खत्म होने के बाद इसके नवीनीकरण को आवेदन लंबित होने जैसी स्थिति में प्रतिष्ठान को बंद करने की जगह संचालक को कमी दूर कराने के लिए 15 दिन की मोहलत दी जाएगी जबकि बिना सुरक्षा एनओसी अथवा अन्य गंभीर स्तर की खामी पकड़े जाने पर बिना नोटिस प्रतिष्ठान को बंद करा ताला लगाने की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

मिलेगी 15 दिन की मोहलत

- फोटो : डेमो
एडीएम सिटी पूर्वी ने बताया कि जांच के दौरान गठित टीम को अगर दस्तावेजों से जुड़ी मामूली स्तर की खामी पकड़ में आई तो प्रतिष्ठान संचालक को इसे दुरुस्त कराने के लिए 15 दिन की मोहलत दी जाएगी लेकिन गंभीर खामी सामने आने पर सीधे प्रतिष्ठान को बंद कर ताला डलवाने की कार्रवाई होगी।

बैठक में शामिल सिटी मजिस्ट्रेट विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि जांच कार्य के लिए गठित पहली टीम में जिला प्रशासन की तरफ से एसीएम प्रथम, पुलिस की तरफ से सीओ हजरतगंज के साथ थानेदार हजरतगंज व हुसैनगज, नगर निगम की तरफ से जोनल अधिकारी एक, एलडीए की तरफ से जोन एक अभियंता भूपेंद्र सिंह, लेसा से अधिशासी अभियंता अनिल वर्मा व अग्नि शमन से अग्नि शमन अधिकारी शांतनु शर्मा को शामिल किया गया है।

इसी तरह गठित दूसरी टीम में प्रशासन से एसीएम द्वितीय, पुलिस से सीओ कैसरबाग संग थानेदार नाका, कैसरबाग, अमीनाबाद, नगर निगम से जोनल आफिसर पांच, एलडीए से अभियंता ओपी मिश्रा, लेसा से अधिशासी अभियंता आरके श्रीवास्तव और फायर से चीफ फायर आफिसर एबी पांडेय और तीसरी जांच टीम में प्रशासन से एसीएम छह, पुलिस से सीओ बाजार खाला व थानेदार बाजारखाला, नगर निगम से जोनल अधिकारी छह, एलडीए से अभियंता ओपी मिश्रा, लेसा से अधिशासी अभियंता एके सिंह व फायर से अग्नि शमन अधिकारी उमाकांत शामिल रहेंगे। 

पांच बिंदुओं पर रहेगा जांच का फोकस
... सुरक्षित संचालन को जरूरी प्रतिष्ठान की फायर सेफ्टी एनओसी
... प्रतिष्ठान के निर्मित भवन की जमीन का भू उपयोग व स्वीकृत निर्माण नक्शा
... प्रतिष्ठान में स्वीकृत बिजली लोड की व्यवस्था
... एलडीए से भवन निर्माण के उपयोग की एनओसी
... नगर निगम स्तर पर जारी होने वाली एनओसी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें