बच्चों और परिवार को सेहतमंद रखने के लिए जरूरी पोषक तत्व (न्यूट्रिशियस सप्लीमेंट्स) मुहैया कराने का दावा कर बेचा जा रहा कॉम्प्लान भी सुरक्षित नहीं है। शनिवार को निशातगंज में एक दुकान से खरीदे गए कॉम्प्लान में कीड़े निकले।
शिकायत पर पहुंचे एफएसडीए के अफसरों ने जांच कराने के लिए कॉम्प्लान के पैक को सील कर दिया। लैब रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, कॉम्प्लान की निर्माता कंपनी हेंज के मुंबई स्थित प्रशासनिक मुख्यालय व उत्तराखंड के उधमपुरनगर स्थित निर्माता इकाई को ई-मेल से नोटिस भेजकर संबंधित बैच के कॉम्प्लान के उत्पादन और सप्लाई के बारे में जवाब-तलब किया गया है।
छन्नीलाल चौराहा महानगर के आशा अपार्टमेंट निवासी तनीशा सिघानी ने नौकर से शनिवार सुबह कॉम्प्लान का पैकेट मंगाया था। नौकर इसे निशातगंज की किसी दुकान से खरीद कर लाया।