फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक भर्ती में हुई धांधली, जांच में सही साबित हुए लगाए गए आरोप

Tue, 11 Sep 2018 08:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
Dr. Sutta Singh
विज्ञापन

सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा की जांच करने सचिव परीक्षा नियामक कार्यालय आई टीम के सदस्य सोमवार को अपनी जांच पूरी करके लौट गए। टीम के सदस्यों को शिक्षक भर्ती की जांच में परीक्षार्थियों की ओर से लगाए गए आरोप सही मिले। कई बिंदुओं पर अनियमितता की बात प्रकाश में आई है। 

विज्ञापन


जांच को आई टीम के सदस्य डॉ. वेदपति मिश्र का कहना है कि जांच में शिक्षक भर्ती परीक्षा में अनियमितता मिली है, दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। अभ्यर्थियों को कम अंक दिए जाने, कॉपी में अधिक अंक और रिजल्ट में कम अंक दिये जाने सहित, फेल अभ्यर्थियों को पास करने तथा कुछ उत्तर पुस्तिका में काट छांट होने के बाद भी नंबर देने की बात को सही पाया गया।

जांच टीम ने परीक्षा नियामक कार्यालय परिसर में परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण कागजात के साथ कॉपी जलाने के बारे में निवर्तमान सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी डॉ. सुत्ता सिंह और पूर्व रजिस्ट्रार जीवेंद्र सिंह ऐरी से सवाल किए। डॉ. वेदपति का कहना है कि अभी हम फिलहाल निष्कर्ष पर नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को टीम के सदस्य जांच समिति के अध्यक्ष के साथ बैठक करके अपनी रिपोर्ट तैयार करेंगे। रिपोर्ट तैयार होने के बाद समिति के अध्यक्ष अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौपेंगे। जांच टीम में सर्व शिक्षा अभियान केनिदेशक डॉ. वेदपति मिश्र और निदेशक बेसिक शिक्षा सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह शामिल रहे। यह सदस्य रविवार को ही शहर पहुंच गए थे, दूसरे दिन भी टीम के सदस्यों ने पूरे दिन जांच की।

विज्ञापन

परीक्षार्थियों को जांच टीम के सदस्यों से मिलने से रोका

शिक्षक भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी की जांच के लिए आई समिति के सदस्यों से शिकायत के लिए दिनभर इंतजार कर रहे परीक्षार्थियों को शाम को निराशा हाथ लगी। टीम के सदस्यों ने किसी भी परीक्षार्थी की शिकायत नहीं सुनी।

परीक्षार्थी शिक्षक भर्ती परीक्षा में हुई गड़बड़ी केसंबंध में कई साक्ष्य लेकर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक इंतजार करते रहे। परीक्षार्थियों का कहना था कि उन्हें सोमवार को स्कैन कॉपी नहीं दी गई, कार्यालय के लोगों ने कहा कि नए सचिव के ज्वाइन करने के बाद ही आगे स्कैन कॉपी दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें