फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पॉली-ग्रीन हाउस से खेती में नवाचार, 44 जिलों के किसान उगाएंगे ऑफ-सीजन सब्जियां

Thu, 12 Jun 2025 05:35 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश के 44 जिलों में पॉली और ग्रीन हाउस तकनीक को बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे किसान हर मौसम में सब्जियों और अनाज की पैदावार कर सकेंगे। इसके लिए सरकार 50 प्रतिशत तक सब्सिडी और प्रशिक्षण भी दे रही है।
विज्ञापन
पॉली हाउस में लगाई गई सब्जी( प्रतीकात्मक चित्र) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य सरकार ने प्रदेश में क्रॉप प्रोडक्शन टेक्नोलॉजी में समय के साथ बदलाव कर किसानों को आधुनिक खेती के लिए तैयार किया है। इसके तहत अब ग्रीन हाउस और पॉली हाउस जैसी तकनीकों को प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे किसान ऑफ सीजन में भी पौष्टिक सब्जियां और अनाज उगा सकें। लखनऊ, बहराइच, सुल्तानपुर, बाराबंकी, सीतापुर, अमेठी समेत 44 जिलों के किसान अब इस तरह का अभिनव प्रयोग करने जा रहे हैं।

विज्ञापन


24 जिलों में ग्रीन हाउस बनकर तैयार हो चुके हैं, जबकि 20 जिलों में तेजी से निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। कृषि अवसंरचना निधि योजना के अंतर्गत ये सभी विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसके साथ ही एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के अंतर्गत इस पर सब्सिडी भी दी जा रही है। ग्रीन हाउस और पॉली हाउस टेक्नोलॉजी से खेती करने पर मौसम की मार से फसलों को सुरक्षा मिलती है।

ये भी पढ़े- UP: सीएम योगी ने मेधावियों को किया सम्मानित, बालिकाओं की सराहना कर बोले- बालक भी खूब मेहनत करें
विज्ञापन


किसान अब सर्दी, गर्मी और बरसात हर मौसम में टमाटर, मिर्च, शिमला मिर्च, खीरा, बीन्स जैसी पौष्टिक सब्जियां और अनाज पैदा कर सकते हैं। इसी उद्देश्य से अब तक 37 ग्रीन हाउस पूरी तरह से तैयार हो चुके हैं, जो उत्पादन के लिए तैयार हैं। इसके अलावा 29 ग्रीन हाउस निर्माणाधीन हैं, जिन्हें जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

किसानों को मिलेगा प्रशिक्षण व सब्सिडी

इस योजना के अंतर्गत किसानों को ग्रीन हाउस व पॉली हाउस निर्माण के लिए सरकारी अनुदान दिया जा रहा है। साथ ही उन्हें तकनीकी प्रशिक्षण और मार्गदर्शन भी दिया जा रहा है, जिससे वे वैज्ञानिक तरीके से उत्पादन बढ़ा सकें। प्रदेश सरकार पॉली हाउस या ग्रीन हाउस के लिए 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी प्रदान करती है।

ये भी पढ़े- UP: बड़े अफसर के बेटे ने साथियों सहित सिपाही को चौकी में घुसकर पीटा, वर्दी फाड़ी... फिर भी एफआईआर में नाम नहीं

यहां ग्रीन हाउस बनकर तैयार

लखनऊ में 3, बागपत 4, सहारनपुर 3, मेरठ 3, बहराइच 2, शामली 1, एटा 1, बरेली 2, कासगंज 2, कौशांबी 1, हरदोई 2, मिर्जापुर 1, उन्नाव 1, अलीगढ़ 1, शाहजहांपुर 1, सुल्तानपुर 1, कानपुर नगर 1, बाराबंकी 1, मुजफ्फरनगर 1, खीरी 1, सीतापुर 1, अमेठी 1, आगरा 1, गाजीपुर 1 ग्रीन हाउस बनकर तैयार है।
विज्ञापन

इन जिलों में किया जा रहा निर्माण

उन्नाव में 2, पीलीभीत 3, मुरादाबाद 2, हापुड़ 1, लखनऊ 2, चंदौली 2, शाहजहांपुर 1, बरेली 1, श्रावस्ती 1, सहारनपुर 2, मेरठ 1, मुजफ्फरनगर 1, बाराबंकी 2, शामली 2, बुलंदशहर 1, हमीरपुर 1, अलीगढ़ 1, गाजीपुर 1, कानपुर नगर 1, कन्नौज में 1 ग्रीन हाउस का निर्माण किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें