फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः खेलते-खेलते फिसलकर तालाब में गिरा मासूम, मौत

Fri, 13 Dec 2019 03:05 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

लखनऊ में बख्शी का तालाब के सरैया बाजार गांव के तालाब में डूबकर तीन साल के मासूम मनीष की बृहस्पतिवार दोपहर मौत हो गई। परिवारीजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया। अधिकारियों से बातचीत के बाद पंचनामा भरकर शव परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन


बाराबंकी के देवा कोतवाली क्षेत्र के गांव टिकौली निवासी हरिकेश की सरैया बाजार में ससुराल है। बृहस्पतिवार को हरिकेश की पत्नी शिवानी बेटे मनीष के साथ मायके पिता धनीराम के घर आई थी। बृहस्पतिवार दोपहर मनीष तालाब के पास खेल रहा था।

इस दौरान खेलते खेलते वह फिसलकर तालाब में डूब गया। ग्रामीणों व परिवारीजनों ने उसे बाहर निकाला और रामसागर मिश्रा अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह के मुताबिक, परिवारीजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया था। साथ ही आगे कोई कार्रवाई न करने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें