फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में एएनएम के पति ने लगाया टीका, मासूम की मौत

Thu, 24 Jan 2019 09:47 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
vaccine
विज्ञापन
बहराइच के रामपुर मन्ना पाठक बढ़ईनपुरवा गांव में बुधवार को आयोजित टीकाकरण शिविर में एएनएम के पति ने एक बालिका को टीका लगाया। कुछ देर बाद ही बालिका की तबियत बिगड़ने लगी और उसने दम तोड़ दिया। बालिका के पिता ने एएनएम के पति को नामजद करते हुए थाने पर तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं सीएमओ ने मामले की जांच डिप्टी सीएमओ को सौंपी है। घटना से क्षेत्र के लोग आक्रोशित हैं। 
विज्ञापन


रुपईडीहा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत रामपुर मन्नापाठक के प्राथमिक विद्यालय जिगरिया में बुधवार को टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया था। इसमें दोपहर बाद दो बजे के आसपास एएनएम सावित्री देवी अपने पति विजय मिश्रा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा देवी व आशा बहू राजकुमारी पाठक के साथ पहुंचीं। स्कूल परिसर में छात्र-छात्राओं का टीकाकरण शुरू हुआ। गांव निवासी कन्हैयालाल शर्मा का कहना है कि वह अपने चार वर्षीय पुत्र आयुष शर्मा को टीका लगवाने पहुंचे थे।

उस समय एएनएम आपस में बातचीत कर रही थीं। एएनएम के पति विजय मिश्रा ने आयुष को टीका लगाया। टीका लगाने के कुछ देर बाद ही उसकी तबियत बिगड़ने लगी। इस पर वहां मौजूद एएनएम ने कहा कि टीका लगने के बाद हल्का बुखार आता है। दवा दे देना। लेकिन घर पहुंचने पर आयुष की तबियत ज्यादा बिगड़ गई। शाम 6.30 बजे उसकी मौत हो गई। इस पर परिवारीजन बिलख उठे। पिता का कहना है कि गलत टीकाकरण के चलते बेटे की मौत हुई है। थानाध्यक्ष मधुपनाथ मिश्र ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पिता ने एएनएम के पति विजय मिश्रा को आरोपित करते हुए तहरीर दी है।  
विज्ञापन


पति का टीकाकरण करना गलत, करवा रहे जांच
इस समय टीकाकरण शिविर आयोजित हो रहे हैं। एएनएम को ही टीकाकरण करना चाहिए। अगर पति ने बच्चे को टीका लगाया है तो यह गलत है। मामले की सूचना मिली है। डिप्टी सीएमओ को जांच सौंपी गई है। शीघ्र ही जांच पूरी कर कार्रवाई की जाएगी। दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

डॉ. अरुण कुमार पांडेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें