फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: किशोर की पिटाई से मासूम की मौत

Fri, 06 Mar 2026 02:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
आकाश की फाइल फोटो।
विज्ञापन
मोहनलालगंज। नगर गांव में बुधवार को होली खेल रहे सात वर्षीय मासूम की किशोर ने पिटाई कर दी। परिजन मासूम का निजी अस्पताल में इलाज कराकर घर ले आए। बृहस्पतिवार की दोपहर उसकी हालत बिगड़ने पर घरवाले ट्राॅमा टू लेकर गए, जहां इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पीड़ित मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी किशोर (13) के विरुद्ध गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक नगर गांव में अपने पति राकेश सिंह से अलग होकर किराये के मकान में अंजू सिंह, तीन बेटियां व एक बेटे आकाश (7) के साथ रहती हैं। वह कपड़े की दुकान लगाती हैं। अंजू ने बताया होली के दिन बेटा आकाश घर के बाहर होली खेल रहा था, तभी वहां पर गांव का किशोर आ गया और आकाश को रंग लगा दिया।

इसके बाद मासूम ने एक पत्थर उठाकर किशोर को मार दिया। इससे नाराज किशोर ने आकाश की पिटाई कर उसके सीने व पेट में कई लातें मारी और मौके से भाग निकला। बृहस्पतिवार की दोपहर को हालत बिगड़ने पर आकाश को ट्राॅमा टू ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अंजू की की तहरीर पर आरोपी किशोर के विरुद्ध गैरइरादतन हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जानकारी में आया है कि आरोपी मानसिक रूप से बीमार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें