फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में मासूम की मौत, मां व मौसा घायल, 20 जनवरी को है इकलौते बेटे का जन्मदिन

Mon, 13 Jan 2020 03:58 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
दिव्यांश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ के मड़ियांव थानाक्षेत्र में शनिवार रात हुए सड़क हादसे में छह वर्ष के मासूम दिव्यांश की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार उसकी मां सोनपति और मौसा कमलेश गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मासूम के मां व मौसा उसे अस्पताल में डॉक्टर को दिखवाकर लौट रहे थे।
विज्ञापन


रास्ते में उनकी बाइक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। परिवारीजनों ने बताया कि 20 जनवरी को मासूम का जन्मदिन था।

पुलिस आरोपी कार चालक का पता लगा रही है। प्रभारी निरीक्षक मड़ियांव विपिन कुमार सिंह के मुताबिक, दिनेश सागर खानिपुर में परिवार संग रहते हैं। उनके मुताबिक, बेटे दिव्यांश की तबीयत खराब थी। रविवार सुबह पत्नी सोनपति और साढू कमलेश बेटे दिव्यांश को लेकर बीकेटी स्थित राम सागर मिश्र संयुक्त अस्पताल गए थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

जन्मदिन की तैयारी में जुटा था परिवार

वहां से तीनों बाइक से लौट रहे थे। रैठा रोड पर पहुंचे थे तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मासूम समेत तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से तीनों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई।

प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, दिव्यांश की मौत हो गई। परिवारीजनों ने बताया कि दिव्यांश चार बहनों शिवानी, सुहानी, लाली और नव्या से छोटा था। पास के एक निजी स्कूल में कक्षा-1 का छात्र था।

हादसे की सूचना पर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे दिनेश बेटे का शव देखते हुए बदहवाश हो गए। उधर, अस्पताल में भर्ती मां को भी देर शाम तक इकलौते बेटे की मौत की सूचना नहीं दी गई थी। जब भी कोई रिश्तेदार उनके पास पहुंचता तो बेटे दिव्यांश के बारे में पूछतीं।

दिनेश के मुताबिक, 20 जनवरी को दिव्यांश का जन्मदिन था। परिवार उसकी तैयारी में था। इधर, कुछ दिनों से उसकी तबीयत खराब होने से सभी उदास थे, लेकिन घर पर बहनें तैयारी में जुटी थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें