फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता पर तेजाब फेंकने की कोशिश, आरोपी बना रहा था ये दबाव

Mon, 13 Jan 2020 11:05 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

लखनऊ के कैंट इलाके में छत्ते वाले पुल के पास दुष्कर्म पीड़िता पर तेजाब फेंकने की कोशिश की गई। हाथापाई के दौरान पीड़िता ने उसके हाथ से शीशी गिरा दी। इस बीच शोर-शराबा सुनकर राहगीर जुटे तो आरोपी फरार हो गया।

विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि आरोपी मुकदमे में गवाही न देने का दबाव बना रहा था। इसलिए वह लगातार धमकी देता रहा। रविवार दोपहर आरोपी ने पीड़िता पर तेजाब फेंकने की कोशिश की। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

प्रभारी निरीक्षक कैंट शैलेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक, कैंट निवासी युवती ने वहीं के रहने वाले अभय प्रताप सिंह के खिलाफ  दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की सुनवाई सेशन कोर्ट में चल रही है। पीड़िता का आरोप है कि अभय प्रताप उसे गवाही न देने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन


रविवार दोपहर 12 बजे वह ऑफिस जा रही थी। रास्ते में छत्ते वाले पुल के पास अभय ने उसे रोक लिया। अभय ने धमकाया कि गवाही दी तो जान से मार दूंगा। इस पर पीड़िता ने पीछे न हटने की बात कही तो आरोपी ने जेब से तेजाब की शीशी निकाल ली।

विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पीड़िता का आरोप है कि अभय ने उस पर तेजाब फेंकने की कोशिश की। उसने किसी तरह शीशी गिरा कर जान बचाई। पीड़िता के मुताबिक, अगर उसे व उसके परिवार के साथ कोई भी अप्रिय घटना हुई तो उसका जिम्मेदार अभय प्रताप सिंह व उसके घरवाले होंगे।

प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह के मुताबिक, पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ  छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें