फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल-बाल बची थी इंडिगो फ्लाइट, एयरपोर्ट प्रशासन ने छिपाई जानकारी

Mon, 02 Apr 2018 05:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
इंडिगो एयरलाइन
विज्ञापन

अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर शुक्रवार को उस समय बड़ा हादसा होने से टल गया जब लैंडिंग के वक्त फ्लाइट के लैंडिंग गेयर में तकनीकी खराबी आ गई। इससे फ्लाइट में सवार यात्रियों को जोर का झटका लगा तो वह चीख पड़े।

विज्ञापन


इस प्रकरण की गुपचुप तरीके से जांच शुरू हो चुकी है, लेकिन एयरपोर्ट अथॉरिटी के अफसर इस घटना से ही इन्कार करते रहे। जिस फ्लाइट के साथ यह घटना हुई वह एयरपोर्ट पर ही खड़ी है।

सूत्रों के मुताबिक 30 मार्च को इंडिगो की फ्लाइट नंबर 6ई162 जैसे ही रनवे के करीब पहुंची, तेज आंधी ने फ्लाइट पर दबाव बढ़ा दिया। इससे लैंडिग गियर क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना के बाद फ्लाइट के अंदर यात्रियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


फ्लाइट की लैंडिंग होने के बाद उसे एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया। जबकि इस फ्लाइट को अमौसी से यात्रियों को लेकर दिल्ली रवाना होना था। दूसरी फ्लाइट से यात्रियों को दिल्ली रवाना किया गया।

रविवार को इस फ्लाइट की एक्सपर्ट ने जांच की। एयरपोर्ट अथॉरिटी का कहना है कि इस तरह की घटना होती तो एटीसी को अवश्य जानकारी होती। अब सवाल उठता कि जब एटीसी को घटना की जानकारी नहीं तो डीजीसीए कैसे जांच करेगी।

विज्ञापन

एयरपोर्ट पर फ्लाइट में गड़बड़ी की घटनाएं

 16 मार्च : सऊदी अरबिया की उड़ान में तकनीकी खामी आने  चार घंटे लेट
 27 दिसंबर 2017 : सऊदी अरबिया के विमान का अगला पहिया बाहर निकला
 4 नवंबर 2017 : दिल्ली से वाराणसी जा रहा स्पाइस जेट का विमान एसजी 2441 हवा में खराब हुआ, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग।
 29 अगस्त 2017 : एयर इंडिया की रायपुर से दिल्ली जा रही फ्लाइट 478 में खराबी आने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें