फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ने लिया बड़ा फैसला, 19 स्टेशनों पर तत्काल बुकिंग सुबह अब 11.30 बजे से

Tue, 07 May 2019 10:33 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में सीव डी श्रेणी के स्टेशनों पर दलालों की मौजूदगी और तत्काल टिकट के लाइन को लेकर कहासुनी व मारपीट की घटनाओं के मद्देनजर तत्काल बुकिंग के समय में परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन


इस मंडल के 19 स्टेशनों पर तत्काल बुकिंग अब आधा घंटे की देरी यानी सुबह 11.30 बजे खुलेगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जगतोष शुक्ला ने बताया कि तीन मई को एनआर लखनऊ मंडल कार्यालय से सभी स्टेशनों के लिए नोटिस जारी किया गया है।

दरअसल, पूरे रेलवे में टिकटघर पर एक ही समय पर तत्काल टिकट बनते हैं। पर, मंडल के 19 स्टेशनों पर मंगलवार से तत्काल व अनारक्षित टिकट सेवा आधे घंटे की देरी से सुबह 11.30 बजे से शुरू होगी। हालांकि अन्य सेवाएं पहले की तरह ही मिलेंगी। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इन स्टेशनों पर समय में बदलाव  

कानपुर ब्रिज, कुंडा हरनामगंज, फूलपुर, लंभुआ, मुसाफिरखाना, जौनपुर सिटी, सेवापुरी, बादशाहपुर, शिवपुर, मरियाहु, खेता सराय, जलालगंज, आचार्य नारायण देव नगर, जाफराबाद, मालिपुर, गोसाईगंज, अंतु, बाबतपुर और श्रीकृष्णानगर स्टेशन शामिल हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें