फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूंखार ISIS से जुड़ रहा है इंडियन मुजाहिदीन

Fri, 21 Nov 2014 01:56 AM IST
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी व अन्य राज्यों में सक्रिय आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन अब इराक के बर्बर आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़ने की कोशिश में है। खुफिया एजेंसियों को तीन दिन पहले इसके सुबूत हाथ लगे, जब बर्दवान विस्फोट के एक आरोपी खालिद को हैदराबाद से दबोचा गया।
विज्ञापन


जमात-ए-मुजाहिदीन-बांग्लादेश (जेएमबी) से जुड़े आतंकी खालिद के पास से आईएसआईएस के प्रचार-प्रसार के दस्तावेज भी बरामद हुए। एनआईए के सूत्रों के मुताबिक विस्फोटक बनाने में माहिर खालिद अपने संगठन के सदस्यों को इसका प्रशिक्षण देने के साथ ही जेएमबी, आईएम व आईएसआईएस के बीच संपर्क का माध्यम बना हुआ था।

मूल रूप से म्यांमार निवासी खालिद फर्जी प्रमाण पत्रों से बनाए गए दस्तावेजों के सहारे हैदराबाद में छिपकर रह रहा था। इस बीच वह कई बार दिल्ली भी आया था।

एनआईए पड़ताल कर रही है कि दिल्ली में वह किस-किसके संपर्क में था। एनआईए ने खालिद के पास से प्रचार सामग्री और विस्फोटक बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन

यूपी लिंक के बारे में होगी पूछताछ

एनआईए यह पता करने की कोशिश कर रही है कि खालिद के संपर्क में किस-किस संगठन का कौन-कौन सा सदस्य था। वहीं इसकी भी तफ्तीश की जा रही है कि आईएसआईएस से वह किस तरह से जुड़ा और इस आतंकी संगठन की प्रचार सामग्री उसके पास कहां से और कैसे आई।

एटीएस भी करेगी पूछताछ
यूपी एटीएस भी खालिद से उसके यूपी लिंक के बारे में पता करेगी। एटीएस के अफसरों ने इसके लिए एनआईए से संपर्क किया है। वहां से समय मिलते ही एटीएस की टीम उससे पूछताछ करने जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें