लखनऊ। नेशनल पीजी काॅलेज में मंगलवार को बीएससी के नव प्रवेशित छात्रों के लिए विज्ञान ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बताैर मुख्य अतिथि केंद्रीय सगंध व पाैध संस्थान के निदेशक प्रो. प्रबोध कुमार त्रिवेदी ने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच को अपनाने और नवाचार के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को अनुसंधान व नवाचार में आगे आना चाहिए। विज्ञान की मदद से ही भारत आत्मनिर्भर बनेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कॉलेज के प्राचार्य प्रो. देवेंद्र कुमार सिंह ने छात्रों से कहा कि अपना लक्ष्य निर्धारित करें और मोबाइल से दूरी बनाएं। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विज्ञान संकाय की इंचार्ज डॉ. अपर्णा सिंह, गणित की विभागाध्यक्ष डॉ. भानु प्रताप, कम्पयूटर सांइस की डॉ. शालिनी लांबा, जीव विज्ञान के डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार, वनस्पति विज्ञान के डॉ. अविजित चटर्जी, रसायन विभाग के डॉ. विकास सिंह आदि माैजूद रहे।