ग्रीनपार्क स्टेडियम में टिकट बिक्री की व्यवस्था शुक्रवार को कुछ ठीक रही। महिलाओं और पुरुषों की अलग-अलग लाइनें लगाई गईं थीं। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक कुल 2000 टिकटों का वितरण हुआ।
शनिवार को भी काउंटरों से 2100 टिकट बांटे जाएंगे। उधर, बुक माई शो में पवेलियन बालकनी के 5000 रुपये के सभी टिकट बिक गए, जबकि वीआइपी पवेलियन (6000 रुपये) के टिकट 200 शेष हैं।
बैंकों से भी मिलेंगे टिकट यूपीसीए के डायरेक्टर एसके अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को आईसीआईसीआई बैंकों से 5000 और 6000 रुपये के मूल्य वाले टिकटों की बिक्री होगी। ग्रीनपार्क में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ही टिकट मिलेंगे। जबकि बैंकों से बैंक टाइम तक ही मिलेंगे।