कानपुर के फजलगंज में रहने वाली एक महिला ने अपने पति के व्हाट्सएप स्टेटस से एतराज जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। हाईप्रोफाइल घराने की महिला का आरोप है कि पति अपने व्हाट्सएप स्टेटस में उसके बारे में अश्लील बातें लिखता है।
साथ ही अश्लील फोटो भी लगाता है। कोतवाली पुलिस ने शहर के कारोबारी अंकित कालरा पर एफआईआर दर्ज की है। शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को बताया कि उनके पति फायनेंस कारोबारी हैं, वह अपने स्टेटस में ऐसी बातें लिखते हैं जो निजी जीवन से ताल्लुक रखती हैं।
पीड़िता के मुताबिक उनके पति अक्सर उनका निक नेम का इस्तेमाल अपने व्हाट्सएप स्टेटस में अभद्र तरीके से करते हैं और साथ में गालियों का भी लिखते हैं। कई रिश्तेदारों ने स्टेटस देखने के बाद उनका सूचित किया है।