फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक में 10 पदक जीतने का लक्ष्य: आईओए के महासचिव राजीव मेहता

Sun, 29 Dec 2019 04:20 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव आनंदेश्वर से मिलने पहुंचे राजीव मेहता। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

‘देखिए, भारतीय खेलों के स्तर में लगातार सुधार आ रहा है। अगले साल टोक्यो ओलंपिक में हम ज्यादा तैयारी के साथ अधिक पदकों की आस में उतरेंगे। लक्ष्य दहाई आंकड़े (दस पदक) पर पहुंचने का है। साथ ही हमारी कोशिश होगी इस बार ओलंपिक में भारतीय दल अधिक खेलों में प्रतिभाग करे और खिलाड़ियों की संख्या में भी इजाफा हो।’

विज्ञापन


यह कहना है भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव राजीव मेहता का, जो लखनऊ में एक निजी काम के सिलसिले में आए हुए थे। उन्होंने ओलंपिक में पदक की बड़ी संभावना जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा के जल्द ही फिट होने की उम्मीद जताई।

संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने राष्ट्रीय खेलों के आयोजन में आ रही दिक्कतों पर कहा कि अमूमन एक राज्य 15 से 20 स्पर्धाओं वाले राष्ट्रीय खेल को एक, दो अथवा तीन शहरों में आयोजित नहीं करवा पाता है। इस तरह के आयोजनों में केंद्र सरकार से महज तीस प्रतिशत ही ग्रांट मिल पाता है, जिससे आर्थिक दिक्कतें बढ़ जाती है।
विज्ञापन


इस कारण हम राष्ट्रीय खेलों को दो तीन राज्यों में बांटकर आयोजित करवाने पर विचार कर है, जिससे किसी एक राज्य पर आयोजन का दबाव न बने और राष्ट्रीय खेल भी सुचारू रूप से आयोजित किए जा सके।

Trending Videos
विज्ञापन

'...हम राष्ट्रमंडल खेल की निशानेबाजी स्पर्धा की मेजबानी कर सकते हैं'

बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेल से निशानेबाजी को बाहर कर दिया गया है लेकिन भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन की पहल के चलते राष्ट्रमंडल खेलों की निशानेबाजी स्पर्धा की मेजबानी भारत को मिल सकती है। इस संबंध में हमने प्रस्ताव दिया है कि यदि सीडब्लूजी समिति मंजूरी दे तो हम राष्ट्रमंडल खेल की निशानेबाजी स्पर्धा की मेजबानी कर सकते हैं।

आईओए महासचिव राजीव मेहता आज भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष आनन्देश्वर पांडेय की पत्नी सावित्री पांडेय के निधन के बाद उनके निवास पर शोक संवेदना जताने गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें