फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञानवापी मस्जिद फैसला: पूरे यूपी में अलर्ट जारी, सड़कों पर पुलिस, सोशल मीडिया पर भी की जा रही निगरानी

Mon, 12 Sep 2022 01:07 PM IST
ishwar ashish एएनआई, लखनऊ

सार

ज्ञानवापी परिसर को लेकर चल रहे विवाद पर सोमवार को अदालत निर्णय सुनाएगी। इसके लिए प्रशासन हाई अलर्ट पर है।
विज्ञापन
एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर स्थित श्रृंगार गौरी के नियमित दर्शन-पूजन के मामले में अदालत सोमवार को निर्णय सुनाएगी। इसे लेकर पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है। संवेदनशील जगहों पर खास नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन


प्रदेश के एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि संवेदनशील इलाकों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस पेट्रोलिंग कर रही है। धर्मगुरुओं ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है जिससे कि कोई भी अराजक तत्व इस स्थिति का लाभ न उठा सके।





सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जिला जज की अदालत में शृंगार गौरी मामले में 24 अगस्त को सभी पक्षों की तरफ से बहस पूरी कर ली गई थी और जिला जज ने 12 सितंबर तक के लिए फैसला सुरक्षित रख लिया था। आज निर्णय सुनाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें