फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी जिला पंचायत सदस्य चुनाव: सपा-भाजपा पर भारी रहे निर्दलीय बनेंगे निर्णायक... पर वो भी असमंजस में

Thu, 06 May 2021 11:30 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आचार संहिता समाप्त होने का एलान कर दिया है। जिला पंचायत की 3050 सीटों पर हुए चुनाव के लिए तीन दिन तक चली मतगणना के बाद सामने आई तस्वीर में सपा को करीब 700 सीटें मिली हैं जबकि भाजपा को 600 के अंदर ही सब्र करना पड़ा है जबकि निर्दलीयों ने 950 के करीब सीटों पर कब्जा जमाया है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार सतारुढ़ दल भाजपा और सपा पर भारी रहे है। प्रदेश की 75 में से 74 जिला पंचायतों में अध्यक्ष की कुर्सी पर किस दल के सदस्य की ताजपोशी होगी उसमें निर्दलीय ही निर्णायक भूमिका निभाएंगे।

विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आचार संहिता समाप्त होने का एलान कर दिया है। जिला पंचायत की 3050 सीटों पर हुए चुनाव के लिए तीन दिन तक चली मतगणना के बाद सामने आई तस्वीर में सपा को करीब 700 सीटें मिली हैं जबकि भाजपा को 600 के अंदर ही सब्र करना पड़ा है जबकि निर्दलीयों ने 950 के करीब सीटों पर कब्जा जमाया है।

भाजपा और सपा को जिलों में अपने जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने के लिए निर्दलीयों को ही मनाना पड़ेगा। प्रदेश के कुछ जिलों में निर्दलीय सदस्य भी जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हो सकते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्दलीय भी असमंजस में 

नवनिर्वाचित निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य भी फिलहाल असमंजस की स्थिति में है। बड़ी संख्या में ऐसे निर्दलीय सदस्य हैं जो सतारुढ़ दल भाजपा को नाराज करने का जोखिम नहीं उठाना चाहते है। वे सतारुढ़ दल के साथ ही रहकर आगामी नौ महीने तक सत्ता सुख का आनंद लेना चाहते हैं।

वहीं, कुछ ऐसे प्रभावशाली सदस्य भी हैं जो मानते हैं कि अभी तन, मन और धन लगाकर यदि भाजपा के बैनर पर जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के बाद यदि 2022 में सत्ता का ऊंट दूसरी करवट बैठा तो उनकी कुर्सी भी तलवार लटक सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें