फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एक्स पर की अभद्र और जातिवादी टिप्पणी, हैंडलर पर केस

Fri, 18 Oct 2024 06:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य ऋचा राजपूत ने एक्स हैंडलर के खिलाफ हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपी पर पोस्ट के जरिये महिलाओं पर अभद्र व दो समाजों पर जातिवादी टिप्पणी करने, चुनाव संबंधी अफवाह फैलाने और एनकाउंटरों को फर्जी बताने का आरोप है।
विज्ञापन


ऋचा राजपूत के मुताबिक एक्स पर संभावित नाम शकील तनवीर surya_samajwadi अकाउंट से आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है। आरोपी इसके जरिये महिलाओं, प्रतिष्ठित और पिछड़े वर्ग के लोगों पर अभद्र टिप्पणी कर रहा है। आरोपी पर दो समाजों पर जातिगत टिप्पणी करने का आरोप है। इससे माहौल बिगड़ सकता है। हैंडलर हिंदू बनकर पिछड़े वर्ग की महिलाओं पर अश्लील पोस्ट कर रहा है।

वह ईवीएम की गड़बड़ी के झूठे वीडियो वायरल कर रहा है। ऋचा का आरोप है कि हैंडलर सोशल मीडिया पर अपने समर्थकों के जरिये उन पर हमला करने के लिए उकसाने की पोस्ट कर रहा है। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें