फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेखौफ शोहदे: एक दिन में किया सौ बार फोन फिर अश्लील बातें

Thu, 23 Jul 2015 11:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेखौफ शोहदों के चलते महिलाओं और युवतियों का सड़क पर चलना दुश्वार हो गया है। अब तो फोन करके भी युवतियों को परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन


ऐसे ही एक मामले में युवती के परिजनों ने सोमवार को कानपुर के नौबस्ता थाने में शिकायत की है, जबकि दो ने शिकायत करने से मना कर दिया।

यशोदा नगर निवासी बैंक मैनेजर की बेटी 11वीं की छात्रा है। मैनेजर ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से बेटी के मोबाइल फोन पर कॉल करके एक शोहदा परेशान कर रहा है।

फोन उठाने पर अश्लील बातें करता है। विरोध के बाद भी वह हरकतों से बाज नहीं आया। सोमवार को तो उसने दिन और रात में करीब सौ बार फोन मिलाया। फोन नंबर के आधार पर सोमवार को शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


नौबस्ता एसओ राजदेव प्रजापति का कहना है कि मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लेकर जानकारी हासिल करके शोहदे के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कहीं सरेआम की छींटाकशी, कहीं कार से पीछा

कानपुर के साकेत नगर निवासी छात्रा मंगलवार को काम से डाकघर गई थी। छात्रा के मुताबिक वह डाकघर के बाहर स्कूटी के पास खड़ी होकर फार्म भर रही थी, तभी पल्सर सवार दो युवक पीछे से आए और स्कूटी के बगल में ही बाइक खड़ी करने लगे।

विरोध करने पर सरेआम युवकों ने छींटाकशी शुरू कर दी। 100 नंबर पर सूचना दी, लेकिन पुलिस के आने से पहले ही शोहदे भाग निकले।

किदवई नगर थाना प्रभारी फाजिल सिद्दीकी का कहना है कि पुलिस के पहुंचने से पहले शोहदे भाग चुके थे। युवती ने भी तहरीर देने से इनकार कर दिया।

किदवई नगर साइड नंबर दो में रहने वाले भाई-बहन सोमवार को खरीददारी करने चालीस दुकान बाजार गए थे। युवक ने बताया कि बाजार से लौटते समय कार सवार चार युवकों ने उनके पीछे गाड़ी लगा दी।

कई बार गाड़ी आगे पीछे की और फिर बहन पर फब्तियां कसने लगे। उसने संजय वन की ओर बाइक मोड़ी तो वो भी पीछे-पीछे आ गए।

बहन ने मोबाइल फोन से कंट्रोल रूम को सूचना दी, लेकिन उनके घर पहुंच जाने के बाद पुलिस उन्हें तलाशते हुए पहुंची। थाना प्रभारी का कहना है कि परिजनों ने तहरीर देने से इनकार कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें