फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लागू हुईं पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ी कीमतें

Fri, 13 Jun 2014 12:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
तेल कंपनियों द्वारा प्रदेश में पेट्रोल व डीजल पर बढ़ायी गयी 0.25 फीसदी वैट दर लागू किए जाने से पेट्रोल व डीजल महंगा हो गया है।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं की जेब पर इसका सीधा असर पड़ेगा। तेल कंपनियों द्वारा गुरुवार से लागू की गयी वैट दर की इस बढ़ोत्तरी के बाद राजधानी में पेट्रोल 15 पैसा और डीजल 13 पैसा प्रतिलीटर महंगा हो गया है।

तत्काल प्रभाव से लागू हुई इस बढ़ोत्तरी के बाद पेट्रोल अब 78.97 रुपया व डीजल 62.42 रुपया प्रति लीटर की दर से उपभोक्ताओं को मिल रहा है।

यूपी पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के जिला सचिव सुधीर बोरा ने बताया कि तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल पंप संचालकों को गुरुवार को भेजी गयी पेट्रोल डीजल की उठान के इनवाइस में बढ़ी वैट दर लागू किए जाने के बाद पंप संचालकों ने नयी बढ़ी दरों को गुरुवार सुबह से लागू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि बीते दिनों हुई प्रदेश सरकार की केबिनेट बैठक में ट्रांसपोर्टेशन फंड बनाने के उद्देश्य से पेट्रोल व डीजल की वर्तमान वैट दर में 0.25 प्रतिशत बढ़ोत्तरी का फैसला किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें