फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर रोज 10 हजार टेस्ट करवाने के लिए टेस्टिंग क्षमता बढ़ाएं: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Fri, 29 May 2020 04:26 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को निर्देश दिया कि प्रदेश की टेस्टिंग क्षमता बढ़ाई जाए जिससे कि प्रदेश में हर रोज 10 हजार कोविड टेस्ट किए जा सकें। उन्होंने माइक्रोप्लानिंग करके टेस्टिंग लैब व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री शुक्रवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर लॉकडाउन की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि मेडिकल कॉलेजों सहित सभी चिकित्सालयों में डॉक्टर नियमित रूप से राउण्ड लें। अस्पतालों में पीपीई किट, एन-95 मास्क, ट्रिपल लेयर मास्क, ग्लव्स और सैनिटाइजर जैसी संक्रमण से बचाने वाली सामग्री के साथ-साथ स्ट्रेचर और व्हीलचेयर की भी पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने मेडिकल कॉलेजों से नियमित संवाद रखते हुए कार्यों की जानकारी प्राप्त करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी कामगारों व श्रमिकों की प्रदेश वापसी के लिए संकल्पबद्घ है। इसके लिए श्रमिकों व कामगारों की सूची अन्य राज्यों से प्राप्त की जाए जिससे कि उनके लिए निशुल्क ट्रेन की व्यवस्था करवाई जाए।
विज्ञापन


वहीं, उन्होंने ये भी कहा कि उत्तर प्रदेश में कार्यरत विभिन्न राज्यों के कामगार व श्रमिक जो वापस जाने के इच्छुक हों उनकी सकुशल वापसी के लिए सूची विभिन्न राज्य सरकारों को भेजी जाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें