उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय ने बीएड, बीएड स्पेशल के लिए प्रवेश परीक्षा के आवेदन की तिथि बढ़ा दी है।
लॉकडाउन को देखते हुए प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण तथा शुल्क चालान प्राप्ति/ऑनलाइन शुल्क ट्रांसफर की अंतिम तिथि 12 जून तथा ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून कर दी गई है।
ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी 20 जून तक जमा कराई जा सकेगी। इसके साथ ही एमबीए-एमसीए के नए सत्र 2020-21 की प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण www.uprtou.ac.in पर शुरू हो गया है।
इसका पंजीकरण शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 28 जुलाई तथा आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है।