फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway: ट्रेनें हो रहीं लेट, शौचालय में गंदगी... यात्री हो रहे परेशान, तेजस में कूलिंग से बैठना हुआ मुश्किल

Mon, 23 Jun 2025 04:59 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यात्रियों के लिए ट्रेन का सफर परेशानी बन गया है। गंदे व चोक शौचालय, पेयजल का संकट, लेटलतीफ ट्रेनें और घटिया कूलिंग व्यवस्था जैसे हालातों ने रेलयात्रा को दुश्वार कर दिया है। लखनऊ से गुजरने वाली कई ट्रेनों से ऐसी ही शिकायतें सामने आईं हैं।
विज्ञापन
लगातार आ रहीं शिकायतें। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेल यात्रियों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। ट्रेनों की लेटलतीफी, गंदे और चोक शौचालय, पीने के पानी की बदहाल व्यवस्था और स्टेशन से लेकर कोच तक अव्यवस्थाओं की लंबी फेहरिस्त सामने आ रही है।

विज्ञापन


जिम्मेदारों तक शिकायतें पहुंचाने के बाद भी इसमें कोई सुधार नहीं दिख रहा। रविवार को भी ऐसी कई शिकायतें अधिकारियों तक पहुंचीं। ऐसे में यही लग रहा है कि ट्रेनें समस्याओं के साथ ही पटरी पर दौड़ रही हैं, सुविधाएं उस पर सवार नहीं हो पा रही हैं।

ये भी पढ़े- UP News: युद्ध के साये में ईरान से स्वदेश लौटे 19 जायरीन, एयरपोर्ट पर घरवालों को देख नम हुई आंखें
विज्ञापन


गाड़ी संख्या 19321 इंदौर-पटना एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस-2 व एस-3 में पानी नहीं था। शिकायत करने के बाद भी समस्या दूर नहीं की गई। 12430 एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस का शौचालय गंदा था, जिसे साफ नहीं किया गया। गाड़ी संख्या 12583 डबलडेकर एक्सप्रेस की बोगी सी-8 में वॉशरूम चोक था। डीआरएम से इसकी शिकायत हुई। ऐसे ही ही काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस की थर्ड एसी बोगी बी-3 का शौचालय बजबजाता रहा।  चारबाग स्टेशन पर लखनऊ एक्सप्रेस की थर्ड एसी बोगी बी-14 में दरवाजे पर सामान लाद दिया गया, जिससे दरवाजा बंद हो गया।

 15 का रेलनीर 20 रुपये में बिक रहा 

लखनऊ जंक्शन के बाहर बनी दुकानों पर रेलनीर महंगे दामों पर बेचा जा रहा है। यात्री प्रवीण सिंह ने आरपीएफ से शिकायत दर्ज कराई है कि जिस रेलनीर को प्लेटफॉर्मों पर बिकना चाहिए, वह बाहर बेचा जा रहा है। दाम भी तय रेट 15 रुपये की जगह 20 रुपये वसूले जा रहे हैं।

ये भी पढ़े- UP: 'स्कूल जाना चाहती हूं... मेरा एडमिशन करा दीजिए', जनता दर्शन में बोली बच्ची, बात सुन मुस्कुरा उठे सीएम योगी

तेजस में बढ़ा दी कूलिंग, छूटी कंपकंपी:

लखनऊ जंक्शन से नई दिल्ली जाने वाली गाड़ी संख्या 82501 तेजस एक्सप्रेस की चेयरकार बोगी सी-3 के यात्रियों ने सोशल मीडिया पर शिकायत दर्ज कराई कि एसी कूलिंग बढ़ा देने से थोड़ी ही देर में सीटों पर बैठना मुहाल हो गया।

आउटर पर रोक दीं ट्रेनें

यात्री दुर्गेश सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 12184 प्रतापगढ़-भोपाल सुपरफास्ट रविवार को एक घंटे तक आउटर पर खड़ी रही। वहीं, यात्री राहुल कुमार ने शिकायत की कि 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस आउटर पर दो घंटे खड़ी रखी गई। वहीं, 12420 गोमती एक्सप्रेस मानकनगर आउटर पर डेढ़ घंटे रोकी गई। इसके अलावा हैदराबाद गोरखपुर स्पेशल सात घंटे लेट, राप्तीसागर एक्सप्रेस एक घंटे, नीलांचल एक्सप्रेस एक घंटे लेट पहुंची।

चारबाग स्टेशन पर किफायती पानी में बदबू :

यात्री विनीत तिवारी ने शिकायत की कि चारबाग रेलवे स्टेशन पर पांच रुपये प्रति लीटर की दर में मिलने वाले पानी से बदबू आ रही है और इसे पीने पर गले में खराश हो रही है।

विज्ञापन

रेलवे की गिट्टी से बना दी सड़क

मल्हौर रेलवे स्टेशन के पीछे ट्रैक पर बिछाने के लिए मंगाई गई गिट्टी का इस्तेमाल कैलाशपुरी कॉलोनी की सड़क बना दी गई है। एडवोकेट अवधेश वर्मा ने सोशल मीडिया पर डीआरएम सुनील वर्मा से इसकी शिकायत कर जांच की मांग की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें