फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नालों से कब्जे हटाए बिना हो रही अधूरी सफाई, फिर भरेगा पानी

विज्ञापन
नालों के ऊपर कब्जा।
विज्ञापन
लखनऊ। ये दो मामले महज बानगी हैं। शहर में ज्यादातर मुख्य मार्गों पर बने नालों पर इसी तरह कब्जे हैं। कहीं अस्थायी दुकानें, तो कहीं बड़े-बड़े रैंप और पक्के कब्जे और पार्किंग है। ऐसे में नालों की सफाई नहीं हो पा रही है। इस कारण बारिश में जलभराव तय है। हालांकि, नालों की सफाई को लेकर नगर निगम ने निर्देश जारी किए हैं कि कब्जे हटाकर सफाई की जाए, मगर ऐसा हो नहीं रहा।
विज्ञापन

अलीगंज में सेक्टर-के मेन रोड से लेकर रामराम बैंक चौराहे तक हर साल दो से तीन फीट पानी भरता है, जबकि सड़क पर दोनों और नाला बना है, लेकिन उस पर पक्के कब्जे हैं। इस रोड पर घरों को रेस्टाेरेंट और काॅमर्शियल काॅम्प्लेक्स बना लिए गए हैं। इन लोगों ने नाले पर कब्जा कर पार्किंग बना ली है। नीरा नर्सिंग होम से चंद्रलोक काॅलोनी जाने वाली सड़क के एक ओर नाले पर दुकानें और गैराज खुल गए हैं। केंद्रीय भवन और संगम चौराहे के पास भी यही हाल है। ऐसे में पानी भरता है और सड़कें टूटती हैं, उसके बाद भी जिम्मेदार आंखे बंद किए हैं।
केस-1 : इंदिरानगर सेक्टर आठ में मेन रोड पर बने नाले पर कब्जा है। यहां दुकानें लगी हैं। इससे लोग आए दिन कूड़ा-कचरा भी डालते रहते हैं। कब्जे के कारण यहां सफाई मुश्किल है।
विज्ञापन

केस-2
अलीगंज सेक्टर- ई में केंद्रीय भवन के सामने वाली मेन रोड पर नाले पर पक्का कब्जा कर लिया गया है। यहां काॅम्प्लेक्स वालों ने पार्किंग बना ली है। ट्रांसफार्मर भी लगवा दिया है। ऐसे में नाले की सफाई नहीं हो सकती।
यहां भी नालों पर कब्जा


0 संगम चौराहे से गोयल जाने वाली मेन रोड पर दोनों ओर नालों और फुटपाथ पर कब्जा कर रेस्टोरेंट खोल दिया गया है।
0 इंदिरानगर सेक्टर 17 में सब्जी मंडी वाली रोड पर नाले पर कॉम्प्लेक्स बने।
0 हुसैनगंज मेट्रो स्टेशन से चारबाग जाने वाली रोड पर नालों पर निर्माण किया गया है।
0 मौलवीगंज में भूमिगत नाले पर दुकानें और मकान बने।

0 आशियाना सेक्टर जी में नाले के ऊपर रेस्टोरेंट खोला गया है
0 रजनीखंड में भी कॉम्प्लेक्स वाले का नाले पर कब्जा।

0 राणा प्रताप मार्ग पर नाले पर दुकान वालों का कब्जा।
Iनाला सफाई में जहां भी रुकावट है, वहां कब्जा हटाकर सफाई के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण भी किया जा रहा है। कहीं पर समस्या होगी, वहां पत्थर हटाकर सफाई कराई जाएगी।I
I- गौरव कुमार, नगर आयुक्तI

नालों के ऊपर कब्जा।

नालों के ऊपर कब्जा।

नालों के ऊपर कब्जा।

नालों के ऊपर कब्जा।

नालों के ऊपर कब्जा।

नालों के ऊपर कब्जा।

नालों के ऊपर कब्जा।

नालों के ऊपर कब्जा।

नालों के ऊपर कब्जा।

नालों के ऊपर कब्जा।

नालों के ऊपर कब्जा।

नालों के ऊपर कब्जा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें