राजधानी लखनऊ के दो शेयर कारोबारियों के आठ ठिकानों पर मुंबई आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार सुबह छापेमारी की। शहर के कारोबारी स्वतंत्र कुमार रस्तोगी व संदीप मित्तल मुंबई के बड़े कारोबारी ग्रुप से जुड़े हुए हैं। जिन पर ब्लैक मनी को वाइट मनी में बदलने का आरोप है।
विज्ञापन
कारोबारियों के आवास व कार्यालय पर आयकर विभाग ने छापेमारी की।
इसके पहले जनवरी में भी लखनऊ जोन की आयकर टीमों ने इन दोनों कारोबारियों सहित सात लोगों के आवास एवं कार्यालय पर छापेमारी की थी जिसमें करोड़ों रुपये की ब्लैक मनी का खुलासा हुआ था।