गोपाल राय के घर पर हुई छापेमारी।
- फोटो : amar ujala
आयकर विभाग की जांच इकाई ने बुधवार सुबह लखनऊ, सुल्तानपुर और कानपुर में पांच ठिकानों पर छापामारी करके जांच शुरू की है। इनमें लखनऊ के एक और कानपुर के तीन ठिकानें शामिल हैं। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक लखनऊ में राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय के कैसरबाग थाना क्षेत्र के लालकुआं स्थित आवास पर छापा पड़ा है। गोपाल राय लखनऊ विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति से भी जुड़े रहे हैं।
कानपुर में सपा नेता के तीन ठिकाने जांच के दायरे में हैं। यहां पर सुबह 8:00 बजे से तीन टीमें जांच कर रही हैं। सूत्रों ने बताया कि पिछले दिनो आयकर विभाग केपड़े छापे के दौरान पार्टी फंड में करोंड़ों रुपये के चंदे के लेन-देन क साक्ष्य मिलने पर यह कार्रवाई की जा रही है। इसी प्रकार सुल्तानपुर में अपना देश पार्टी जिलाध्यक्ष मोहम्मद इदरीश के घर पर छापामारी के बाद जांच चल रही है। इदरीश पर भी मोटी रकम के लेन-देन का आरोप है।
सुल्तानपुर में अपना देश पार्टी के जिलाध्यक्ष के घर आयकर टीम का छापा
अपना देश पार्टी के जिलाध्यक्ष मोहम्मद इदरीस के घर बुधवार की दोपहर आयकर टीम ने छापा मार दिया। आयकर विभाग की टीम लखनऊ से सीधे कोतवाली पहुंची। वहां से कुछ सिपाहियों को लेकर शहर के नेशनल टॉकीज रोड पर स्थित अपना देश पार्टी के जिलाध्यक्ष के घर पहुंच गई। टीम में छह लोग शामिल हैं। बताया जा रहा है कि हवाला के जरिये करोड़ो रूपये का ट्रांजक्शन मोहम्मद इदरीस के खाते में हुआ है। देर शाम तक छापे की कार्रवाई चल रही थी।