फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 करोड़ बरामद हुए: उमाशंकर प्रकरण में मंत्री के तेवर हुए नरम, मीडिया से बनाई दूरी

Thu, 26 Feb 2026 11:15 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

बसपा विधायक उमा शंकर सिंह व उनके करीबियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी में बरामद हुए 10 करोड़ मिलने के बाद अन्य विधायक भी मामले पर बोलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
बसपा विधायक उमा शंकर सिंह के घर पड़ा छापा व मंत्री दिनेश प्रताप सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के यहां आयकर छापे में 10 करोड़ रुपये बरामद होने के बाद बृहस्पतिवार को ज्यादातर विधायक इस मुद्दे पर बोलने से बचते रहे। बुधवार को तेवर दिखाने वाले उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का रुख भी नरम रहा। उमाशंकर के घर व प्रतिष्ठानों पर छापे के बाद उनके समधी और उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर बयान जारी कर उन्होंने कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया था लेकिन बृहस्पतिवार को उद्यान मंत्री मीडिया से दूरी बना ली। उन्हें फोन भी किया गया लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। हालांकि, सपा के बागी विधायक राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि उमाशंकर की सेहत नाजुक है। ऐसे में यह कार्रवाई उन्हें पीड़ा दे सकती है। उनकी तबीयत को देखते हुए छापे की कार्रवाई टाली जा सकती थी। फर्रुखाबाद के विधायक नागेंद्र सिंह ने कहा कि यह उनके स्तर का मामला नहीं है। इसलिए इस मुद्दे पर कुछ नहीं बोल सकते हैं। अन्य विधायक भी इस मुद्दे पर कन्नी काटते रहे।

ये भी पढ़ें - भाजपा ने 11 जिलाध्यक्षों का किया एलान, प्रदेश अध्यक्ष ने जारी की पदाधिकारियों की सूची
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी बोले, समयसीमा तय कर जमीन पर उतरेंगे 2.5 लाख करोड़ के निवेश, यूपी में बनेगी जापान सिटी


घर, फाॅर्म हाउस और होटल को आयकर विभाग ने दूसरे दिन भी खंगाला
बलिया/नगरा। रसड़ा विधानसभा सीट से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के ठिकानों पर दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी आयकर विभाग की जांच जारी रही। 40 से अधिक अधिकारी विधायक के पैतृक गांव खनवर स्थित फाॅर्म हाउस, छात्र शक्ति कंस्ट्रक्शन के प्लांट और रसड़ा के छितौनी स्थित होटल पर दस्तावेज खंगालते रहे। उमाशंकर के सहयोगी भूपेंद्र सिंह और दौलतपुर में प्रवीण सिंह के आवास पर भी टीमों ने छानबीन की। करीब 35 घंटे से आयकर विभाग की जांच जारी है। कुछ अधिकारी बुधवार की शाम स्टेट बैंक नगरा की शाखा भी गए थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें