फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में है लग्जरी कार, तो आ सकती है बड़ी मुसीबत!

Thu, 04 Sep 2014 01:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
केस 1- लखनऊ की एक पावर कंपनी ने 1.30 करोड़ रुपये की फोक्सवैगन लग्जरी कार खरीदी। आरटीओ के यहां अप्रैल में रजिस्ट्रेशन कराया। खरीदने वाले अभी ठीक से उसकी खुशी भी नहीं मना पाए थे कि आयकर विभाग की नोटिस उनके होश उड़ा दिये। विभाग ने पूछा है कि इतनी महंगी कार कहां से खरीदी। तीस दिन के भीतर आमदनी के स्रोत बताएं।
विज्ञापन


केस 2- पुराने लखनऊ के बाजार खाला इलाके के निवासी फखरुद्दीन (नाम परिवर्तित) ने 25 लाख रुपये कीमत की बीएमडब्ल्यू कार खरीदी। लग्जरी कार का वह ठीक से लुफ्त भी नहीं उठा पाए थे कि एक दिन घर पर बंद लिफाफा पहुंचा। फखरुद्दीन ने लिफाफा खोला तो भौचक्के रह गये। आयकर विभाग ने उनसे भी पूछा है कि 25 लाख रुपये की बीएमडब्ल्यू कार कैसे खरीदी? अब फखरुद्दीन कामकाज छोड़कर नोटिस का जवाब तैयार कराने के लिये भटक रहे हैं।

केस 3- लखनऊ के पॉश इलाके गोमतीनगर के सरस्वती इंक्लेव निवासी ठेकेदार अशोक कुमार (नाम परिवर्तित) छह महीने पहले ही 12 लाख रुपये की एसयूवी खरीदी। उन्हें भी नोटिस जारी कर आयकर विभाग ने पूछा है कि कार खरीदने के पैसे कहां से लाए और अगर किस्त पर ली है तो चुकाते कैसे हैं।
विज्ञापन


केस 4- लखनऊ के इंदिरानगर के सराफा कारोबारी राजकुमार (नाम परिवर्तित) ने पिछले साल जुलाई में 10 लाख रुपये की कार खरीदी। राजुकमार को 13 महीने बाद एक आयकर की नोटिस मिली है। इनसे भी वही सवाल पूछे गए हैं। कार मालिक नोटिस लेकर आयकर मुख्यालय और कर सलाहकार के चैंबर-चैंबर घूम रहे हैं।
Trending Videos

आपके पास भी है लग्जरी कार?

राजधानी के ये चार मामले तो बानगी भर हैं। आयकर विभाग की इंटेलीजेंस एंड क्रिमिनल इंवेस्टीगेशन विंग ने ऐसे करीब चार हजार लोगों को नोटिस जारी किया है जिन्होंने लग्जरी गाड़ियां खरीदी हैं।

इंवेस्टीगेशन विंग एक साल से राजधानी मे ंएक साल के भीतर जिसने-जिसने बीएमडब्ल्यू, रेनॉल्ट स्काला, रेनॉल्ट डस्टर, टाटा सफारी, स्कार्पियों, इंडिवर, फार्चूनर, हांडा सिटी, स्विफ्ट डिजायर जैसी गाड़ियां खरीदी हैं उनका विवरण जुटाया है।

यह ब्यौरा संभागीय परिवहन अधिकारी लखनऊ ने आयकर विभाग को उपलब्ध कराया है। इसमें खरीददार का नाम, पता, कार की कीमत और पैन शामिल है।

अगस्त से कार मालिकों को नोटिस भेजने का सिलसिला शुरू किया है। अब तक चार हजार कार मालिकों के घर नोटिस पहुंच चुकी है।

पढ़िए, नोटिस में क्या होंगे सवाल?

आपके पास पैन कार्ड है या नहीं स्थायी इनकम का क्या है स्रोत बताएंकिस इनकम से महंगी कार खरीदी बताएंस्थायी इनकम नहीं तो कैसे चुकाते किस्तआयकर रिटर्न किस सेक्टर में फाइल करतेलखनऊ इनकम टैक्स बार एसोसिएशन के महासचिव केके दीक्षित बताते हैं कि आयकर विभाग की इंटेलीजेंस विंग ने 5 लाख और इससे अधिक कीमत की कार के खरीदारों को नोटिस जारी किया है। विभाग ने इस नोटिस के जरिये पांच सवालों के जवाब मांगे हैं। आयकर सलाहकार क्लाइंट की नोटिस का जवाब तैयार कर रहे हैं।

ये है लग्जरी उठाने का पूरा फंडा

न फाइनेंस की खातिर बैंक के चक्कर लगाने का झंझट, न ज्यादा ईएमआई और साथ में डिस्काउंट अलग। यह फंडा अपनाया है कार कंपनियों ने बड़ी गाड़ियों का शौक रखने वालों तक अपनी पहुंच बनाने के लिए।

साथ ही ज्यादा से ज्यादा ग्राहक बनाने के लिए कंपनियों के बीच अफोर्डेबल मॉडल उतारने की होड़ मची हुई है। यही वजह है कि अब ऑडी, मर्सडीज, फोक्सवैगन और बीएमडब्ल्यू जैसी महंगी कारें ज्यादा से ज्यादा लोगों की पहुंच में हैं।

यूपी में कार कंपनी मर्सिडीज बेंज के टीम लीडर राहुल निगम कहते हैं कि उनकी कंपनी डैलमर फाइनेंशियल सर्विसेज के तहत फाइनेंस की सुविधा दे रही है। यह स्कीम बैंकिंग स्कीम से अलग है। हमारी स्कीम पर डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। डिस्काउंट क्लास ए से क्लास सी तक, अलग-अलग वेरियंट के अनुसार तय है।

तरह-तरह की फाइनेंस स्कीम...

ऑडी लखनऊ व कानपुर की मार्केटिंग मैनेजर पूर्वी गुप्ता कहती हैं कि लखनऊ में लग्जरी कार के बढ़ते मार्केट को देखते हुए ऑडी इंडिया ने भी फाइनेंस स्कीम शुरू की है।

इसमें लग्जरी कार के शौकीन हर महीने 1,200 रुपये प्रति लाख की एंस्टॉलमेंट पर लग्जरी कार घर ले जा सकते हैं। इस स्कीम में 11 सामान्य किस्तें तय की जाती हैं। इनका अधिकतम 7 गुना एक साथ 12वीं एंस्टॉलमेंट में चुकाया जा सकता है।

वे उदाहरण देती हैं कि ऑडी का सबसे कम दामों का वेरियंट करीब 25 लाख रुपये का है, जिस पर अगर उपभोक्ता 20 लाख का फाइनेंस लेता है तो उसे हर महीने करीब 24 हजार की किस्त देनी होगी।

वहीं 12वीं इंस्टॉलमेंट में वह अधिकतम 1.68 लाख रुपये तक चुका सकता है। पूर्वी के अनुसार इसका फायदा कारोबारी तबके को होगा जो साल के खत्म होने के समय मिलने वाली रकम का उपयोग कर सकते हैं। कई और ऑफर तैयार किए जा रहे हैं। बीएमडब्ल्यू के स्पीड मोटरवैगन के सेल्स मैनेजर साबिर इरफान ने बताया कि बीएमडब्ल्यू की 5 सीरीज पर 0 प्रतिशत पर फाइनेंस की सुविधा उपलब्ध है। इन कारों की शुरुआती कीमत करीब 49 लाख है।
विज्ञापन

400 लग्जरी गाड़ियां सालाना सड़कों पर

राजधानी की सड़कों पर मर्सिडीज, ऑडी, फोक्सवैगन, बीएमडब्ल्यू, जगुआर जैसी कई लग्जरी कार निर्माता कंपनियों की करीब 400 गाड़ियां हर साल बाजार में उतारी जा रही हैं। बाजार विशेषज्ञ कहते हैं कि लखनऊ लग्जरी कारों के लिहाज से उत्तर प्रदेश का बड़ा बाजार बनता जा रहा है।

जल्द शुरू होने जा रहे फेस्टिव सीजन को देखते हुए माना जा रहा है कि इस बार इसमें 18 से 20 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है। ऑडी लखनऊ के सेल्स हैड हर्ष गौड़ कहते हैं कि इस सीजन से लग्जरी कार बाजार ने बड़ी उम्मीदें बांधी हैं। खुद लग्जरी कार कंपनियां कम रेंज के मॉडल उतार रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें