फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सात करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास

विज्ञापन
सात करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास।
विज्ञापन
लखनऊ। राज्यसभा सदस्य और पूर्व उप मुख्यमंत्री डाॅ. दिनेश शर्मा ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस और आप जैसे दल लूट के एजेंडे को पूरा करने के लिए सत्ता हासिल करना चाहते हैं। ये बातें उन्होंने करीब सात करोड़ रुपये से अधिक लागत के विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास के मौके पर ऐशबाग में आयोजित कार्यक्रम में कहीं।
विज्ञापन

सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने पहले ऐशबाग स्थित श्रीरामलीला मैदान में नवनिर्मित चारदीवारी और पंडित बेनी माधव केदारनाथ पाधा द्वार व कन्हैया दास प्राग दास द्वार का लोकार्पण किया। इसके साथ ही त्रिवेणी नगर में सांसद निधि और त्वरित आर्थिक विकास योजना से हुए विकास कार्यों का भी शिलान्यास-लोकार्पण किया। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि उनका जनता के हित से कोई लेना-देना नहीं है और वह दंगा कराने के लिए जाने जाते थे।
उन्होंने लखनऊ को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का क्षेत्र बताते हुए कहा कि अटल के विकास की गाथा हर गली में सुनी जा सकती है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उसी विकास शृंखला को तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ब्राह्मण समाज का अपमान करने वाले आज सम्मान का दिखावा कर रहे हैं। उन्होंने देश में प्रजनन दर घटने और हिंदू आबादी में आठ फीसदी की गिरावट का उल्लेख किया। कहा कि परिवार सिमटने के कारण त्योहारों का जोश खत्म हो रहा है।

सात करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास।

सात करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास।

सात करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास।

सात करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास।

सात करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें