फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वर्ष 2006 में अभिनेता असरानी को मिला था विपुलम सम्मान

विज्ञापन
वर्ष 2006 में अभिनेता असरानी आए थे लखनऊ।
विज्ञापन
लखनऊ। 84 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले हिंदी सिनेमा के महान हास्य अभिनेता असरानी की लखनऊ से खूबसूरत यादें जुड़ी हैं। वर्ष 2006 में उन्हें यहां विपुलम सम्मान से नवाजा गया था।
विज्ञापन

विपुलम संस्था के अध्यक्ष आत्म प्रकाश मिश्र ने बताया कि प्रायः देश के वरिष्ठ कवियों को दिया जाने वाला यह सम्मान वर्ष 2006 में फिल्मों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए असरानी को दिया गया था। यह सम्मान लेने के लिए वह मुंबई से आए थे। गोमतीनगर के विपुल खंड-तीन में आयोजित विपुलम सम्मान समारोह में असरानी ने अपनी विनम्रता और व्यवहार कुशलता से लखनऊवासियों का दिल जीत लिया था। उन्होंने शहर की तहजीब और स्वाद की जमकर तारीफ की थी।

वर्ष 2006 में अभिनेता असरानी आए थे लखनऊ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें