अमर उजाला कार्यालय में बिजली की सोलर से संबंधित समस्याओं को लेकर संवाद कार्यक्रम दोपहर 12:30 बजे।
धरना
दिल्ली के जंतरमंतर पर युवाओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आजाद समाज पार्टी की ओर से ईको गार्डेन में धरना दोपहर 12बजे।
स्मरणांजलि
बिंब कला केंद्र की ओर से व्यंग्यकार गोपाल चतुर्वेदी की पहली पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब में स्मरणांजलि का आयोजन शाम 4:30 बजे।
गजल
शांति सांस्कृतिक कला केंद्र की ओर से कैसरबाग स्थित भातखंडे के कलामंडपम में शाम-ए-गजल शाम 5 बजे। प्रवेश निशुल्क रहेगा।
डेंटल शो
इंडियन डेंटल एसोसिएशन की यूपी शाखा की ओर से गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में दो दिवसीय डेंटल शो का शुभारंभ दोपहर 12 बजे।
अपराजिता
अपराजिता जज्बा जीत का नेशनल वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से गोमतीनगर विपिन खंड स्थित बौद्ध संस्थान में अपराजिता आरोहण-2026 कार्यक्रम शाम 4 बजे।
जयंती समारोह
डाॅ. दरबारी लाल अस्थाना ट्रस्ट की ओर से महानगर स्थित दयानंद कन्या इंटर काॅलेज परिसर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दरबारी लाल अस्थाना का जयंती स्मृति समारोह वंदे मातरम व नृत्योत्सव का आयोजन सुबह 11 बजे।
सितार प्रस्तुति
स्पिक मैके और भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय की ओर से कैसरबाग स्थित भातखंडे के कलामंडपम में उस्ताद साजिद परवेज की सितार प्रस्तुति सुबह 11:30 बजे।
सेवा कार्यक्रम
इनरव्हील क्लब ऑफ लखनऊ डिस्ट्रिक्ट 312 की ओर से बच्चों से संवाद आलमबाग के विराटनगर स्थित इनोवेटिव पाठशाला में सुबह 11 बजे से और मोतीनगर स्थित मुंशी लीलावती बालगृह में वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान दोपहर 01:30 बजे से।
फिल्म फेस्ट
बीएसआईपी में फिल्म फेस्टिवल का आखिरी दिन सुबह 10:30 से।
कार्यशाला
वाटर हार्वेस्टिंग व जल संरक्षण कार्यशाला हरिहरनगर के मथुरा विहार स्थित शगुन वाटिका हाॅल में शाम चार बजे से।
स्वास्थ्य शिविर
सेरेब्रल पाल्सी एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से माली खां सराय चौक स्थित लखनऊ सेंटर में स्वास्थ्य जांच शिविर सुबह 11 बजे।
मार्च
पर्वतीय महापरिषद की ओर से कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर गोमतीनगर स्थित महापरिषद के भवन में कैंडल मार्च शाम 6 बजे।
खेल
जिला फुटबॉल लीग के मुकाबले चौक स्टेडियम में शाम चार बजे से
राज्य तैराकी चैंपियनशिप केडी सिंह बाबू स्टेडियम में सुबह 10 बजे से।