लखनऊ। अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध बिल्डिंग को ध्वस्त करने के लिए भवनस्वामी को एलडीए से मिली 15 दिन की मियाद शुक्रवार को पूरी हो गई। हालांकि, बिल्डिंग अभी तक पूरी तरह तोड़ी नहीं जा सकी है।
22 जून को इस अवैध बिल्डिंग में आग लगने से 15 लोगों की जान गई थी। इसके बाद 10 जुलाई को एलडीए ने इसे तोड़ने का आदेश दिया था। भवनस्वामी को खुद तोड़ने के लिए 15 दिन का समय दिया गया था। पांच दिन काम चलने के बाद भी बिल्डिंग का एक भी तल तोड़ा नहीं जा सका। सिर्फ आगे के छज्जे और ऊपरी छत के कुछ हिस्सों में ड्रिलिंग मशीन से छेद हुए हैं। एलडीए ने भवन मालिक को कुछ और दिन का मौका दिया है। एलडीए वीसी ने बताया कि मालिक खुद ध्वस्तीकरण करा रहा है, इसलिए एलडीए अभी एक-दो दिन कार्रवाई नहीं करेगा। ध्वस्तीकरण का खर्च भी भवनस्वामी से वसूला जाएगा।
इसी बिल्डिंग में लगी थी आग।
इसी बिल्डिंग में लगी थी आग।
इसी बिल्डिंग में लगी थी आग।
इसी बिल्डिंग में लगी थी आग।