अमर उजाला और संस्कृति विभाग की ओर से संगम कार्यक्रम गोमती रिवर फ्रंट पर सुबह 10 से रात 10 बजे तक।
काव्यपाठ
अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी की जयंती की पूर्व संध्या पर कवि डॉ. कुमार विश्वास की ओर से केजीएमयू के कन्वेंशन सेंटर में एकल काव्यपाठ शाम पांच बजे से। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रहेंगे मौजूद।
जयंती
महामना मालवीय मिशन की ओर से 164वीं महामना मालवीय जयंती की पूर्व संध्या पर समारोह गोमतीनगर विवेकखंड के महामना मालवीय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परिसर सुबह 11 बजे।
प्रदर्शन
सोशलिस्ट पार्टी इंडिया की ओर से राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम हटाने के विरोध में प्रदर्शन शहीद स्मारक रेजिडेंसी के सामने दोपहर 12 बजे।
पुतला दहन
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल लखनऊ महानगर की ओर से बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन व पुतला दहन हजरतगंज स्थित पटेल प्रतिमा दोपहर 3:30 बजे।
कवि सम्मेलन
साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था की ओर से चंद्र स्मृति सम्मान समारोह व कवि सम्मेलन जानकीपुरम विस्तार सेक्टर 6 सामुदायिक भवन शाम 4 बजे।
युवा उत्सव
युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल की ओर से युवा उत्सव संस्कृति व विज्ञान प्रदर्शनी का समापन गोमतीनगर के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सुबह 11 बजे।
खेल
राज्य महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता केडी सिंह बाबू स्टेडियम में दोपहर 12 बजे से।
राज्य टेनिस प्रतियोगिता विजयंत खंड मिनी स्टेडियम के टेनिस एरीना में सुबह नौ बजे से।